फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Burglars stole precious jewellery and cash worth Rs 2 lakh

Budaun News: नकब लगाकर दो लाख की नकदी समेत उड़ाए कीमती आभूषण

Wed, 27 Aug 2025 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Burglars stole precious jewellery and cash worth Rs 2 lakh
नकब दिखाते ग्रामीण। संवाद
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरतोल में सोमवार की रात चोरों ने एक मकान के पीछे के हिस्से में नकब लगाकर दो लाख की नकदी समेत जेवरात चोरी कर ले गए। गृहस्वामी को सुबह जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर आई पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन

सिरतोल निवासी तेजपाल सिंह पाली पुत्र मोर सिंह ने बताया कि वह सोमवार की रात अपने चाचा के घर में नामकरण की दावत में मिठाई बनाकर वहीं सो गया था। परिवार के लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी। जब वह सुबह उठकर अपने घर आया तो परिवार के लोगों ने पूछा तुम्हारे कमरे में कौन था। उसके कमरे की अंदर से कुंडी लगी थी। परिवार के लोगों ने घर के पीछे के हिस्से में देखा तो नकब लगाया गया था। उसी रास्ते से चोर घर में घुसे और अलमारी में रखे दो लाख रुपये नकद व सोने चांदी के आभूषण और शादी में मिले पीतल के बर्तन व अन्य कीमती सामान चोर ले गए। इसके बाद इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। तेजपाल ने पुलिस को बताया उसने मक्का बेचने के बाद दो लाख रुपये घर में रखे थे। गांव के लोगों ने बताया कि क्षेत्र में पुलिस की गश्त न होने से चोर सक्रिय हैं। फिलहाल पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

नकब दिखाते ग्रामीण। संवाद

नकब दिखाते ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed