फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bullion traders continue relay hunger strike

सराफा व्यापारियों का क्रमिक अनशन जारी

Tue, 22 Mar 2016 08:36 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 22 Mar 2016 08:36 PM IST
विज्ञापन
Bullion traders continue relay hunger strike
अाभूषण्‍
सेंट्रल एक्साइज और दो लाख रुपये से अधिक की खरीद पर पैन कार्ड की अनिवार्यता के विरोध में सराफा व्यापारियों द्वारा किया जा रहा धरना प्रदर्शन मंगलवार को 22वें दिन भी जारी रहा। सराफा व्यापारियों ने क्रमिक अनशन चौथे दिन भी जारी रखा। धरने और क्रमिक भूख हड़ताल के दौरान व्यापारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने चोरी-छिपे दुकान खोलने वालों और घरों से व्यापार करने वालों की दुकानों में ताले लगा लगाने शुरू कर दिए हैं। 
विज्ञापन

इस मौके पर महामंत्री शरद रस्तोगी, सचित वैश्य, अमित वर्मा, आशु कटारिया, अमित गुप्ता, रमेशचंद्र वैश्य, संजय राणा, अरविंद वैश्य, महेश पथिक, पवन मराठा, विनीत, आर्येंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कांग्रेसियों ने फूंका वित्तमंत्री का पुतला
बदायूं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह के नेतृत्व में वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंका और उनके खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने सराफा व्यापार पर एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने का विरोध किया। उनका कहना था कि इसका भार अप्रत्यक्ष रूप से जनता पर ही पड़ना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व घोषणा पर हलवाई चौक पर एकत्र हुए कांग्रेसियों ने सराफा व्यवसाइयों की तरफदारी की। नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के प्रंातीय महामंत्री ओमकार सिंह ने कहा कि सर्राफा व्यवसाइयों पर एक्साइज ड्यूटी से आम जनता पर बोझ बढ़ेगा। उन्होंने सराफा व्यवसाय से एक्साइज ड्यूटी हटाने की पुरजोर मांग की। 
प्रदेश कमेटी के सदस्य मुन्ना लाल सागर, पीयूष रंजन यादव, शहर अध्यक्ष नरेश गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किया। कहा कि जनता ने केंद्र सरकार को हर मोर्चे पर फेल होने के कारण नकार दिया है। महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव रमा सिंह, जिलाध्यक्ष आशा राठौर, शेखर साहू, हरीश शाक्य, अमन शर्मा, हाजी नाजिर हुसैन, वारिश अली, संतोष कुमार गुप्ता, शिवम गुप्ता, कृष्ण कुमार गुप्ता, ऋषि कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन सुरेश सिंह राठौर ने किया।  

कांग्रेसियों का किया विरोध
फोटो-2
हलवाई चौक पर सराफा व्यापारियों का विरोध-प्रदर्शन चल रहा है। इसी बीच कांग्रेस कार्यकर्ता भी उनके समर्थन में विरोध को पहुंच गए। सराफा व्यापारियों ने इसका विरोध किया और कहा कि वह किसी राजनीतिक पार्टी का समर्थन नहीं चाहते। अपनी लड़ाई खुद लड़ रहे हैं। इस बात को लेकर अलग कार्यक्रम करने की बात पर विवाद हुआ। 
00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed