{"_id":"6ad284893fa80580de0a5a75","slug":"bullion-market-shines-during-navratri-demand-for-lightweight-jewellery-rises-badaun-news-c-123-1-bdn1037-175583-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नवरात्र में सराफा बाजार चमका, हल्की ज्वेलरी की मांग बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नवरात्र में सराफा बाजार चमका, हल्की ज्वेलरी की मांग बढ़ी
विज्ञापन
शहर के एक शोरूम पर आभूषण की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
बदायूं। नवरात्र में सराफा बाजार चमक उठा है। सोने-चांदी के भावों को देखते हुए शहर के सराफा बाजार में हल्के गहनों की मांग बढ़ गई है। ग्राहक कम रुपये में हल्के जेवर खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पसंद को देखते हुए सराफा कारोबारियों ने भी हल्के आभूषण तैयार कराए हैं।
इस साल जनवरी में सोने-चांदी के भाव रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे थे। चांदी चार लाख रुपये प्रति किलो और सोना 1.80 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। अब कीमतों में कुछ अंतर आया है, लेकिन ग्राहकों के हिसाब से भाव अब भी ऊंचे बने हुए हैं। इसके चलते ग्राहकों की खरीदारी का रुझान बदल रहा है।
बाजार में त्योहारी बिक्री में अच्छी संख्या में ग्राहक आभूषण खरीदने पहुंच रहे हैं। नवरात्र से लेकर धनतेरस तक कारोबारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है। शहर के टीकाराम एंड संस सराफा के कारोबारी अंबुज वैश्य ने बताया कि ग्राहक हल्के जेवर को पसंद कर रहे हैं। ग्राहक कम वजन में दिखावटी जेवर को ज्यादा खरीद रहे हैं, जो दूर से दिखने में भारी लगे।
विज्ञापन
ग्राहकों की मांग को देखते हुए सराफा कारोबारियों के यहां भी एक ग्राम के वजन से अंगूठी बिक रही है। 7 से 8 ग्राम वजन के गले के हार ग्राहकों को खूब भा रहे हैं। किसना ज्वैलर्स के कारोबारी के अनमोल गुप्ता ने बताया कि ग्राहकों की पसंद के हिसाब से आभूषण तैयार कराए गए हैं। नवरात्र को लकी ड्रॉ भी ग्राहकों के साथ उपहार भी दिए जा रहे हैं।