फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bullies beat up a student in Bilsi Inter College

Budaun News: बिल्सी के इंटर कॉलेज में दबंगों ने छात्र के साथ की मारपीट

Wed, 29 Jan 2025 11:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Bullies beat up a student in Bilsi Inter College
बिल्सी। मोहल्ला संख्या एक में स्थित एक इंटर कॉलेज में कुछ युवकों ने घुसकर मारपीट की और फर्नीचर तोड़ दिया। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कॉलेज प्रबंधन की तरफ से थाना पुलिस को तहरीर दी गई है। इसके बाद पुलिस घटना की जांच करने में जुट गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला संख्या एक में स्थित एक इंटर कॉलेज में अपराह्न करीब एक बजे कुछ बाहरी तत्व कॉलेज का मुख्य द्वार खोलकर जबरन भीतर घुस आए और पहली मंजिल पर स्थित कमरा संख्या सात में घुसकर छात्र शारिक के साथ मारपीट करने लगे। मौके पर अध्यापकों द्वारा रोकने पर उनके साथ भी गाली-गलौज मारपीट की गई। साथ ही फर्नीचर भी तोड़ा।
विज्ञापन

इससे यहां पढ़ रहे छात्र-छात्राओं में अफरातफरी मच गई। वह इधर-उधर भागने लगे। शिक्षकों ने डायल 112 पर फोन किया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर मौके से भाग गए। छात्र-छात्राओ ने बताया कि कक्षा आठ में पढ़ने वाले एक छात्र ने फोन करके इनको बुलाया था। कॉलेज प्रशासन ने उक्त घटना को संज्ञान में लेते हुए दबंग एवं हमलावरों के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य ने बताया कि घटना के संबंध में कॉलेज प्रशासन की ओर से तहरीर दी गई है, जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जो भी घटना में दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed