फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bull loose on road, farmer dies after colliding with bike, nephew injured

Budaun News: सड़क पर छुट्टा सांड़, बाइक टकराने से किसान की मौत, भतीजा घायल

Tue, 12 Mar 2024 11:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:11 AM IST
विज्ञापन
Bull loose on road, farmer dies after colliding with bike, nephew injured
बदायूं। जिले में छुट्टा पशुओं को पकड़ने के अबतक के अभियान फेल साबित हुए हैं। आए दिन हादसों में लोगों की जान जा रही है। बावजूद इसके प्रशासन और पशु पालन विभाग के अधिकारी छुट्टा पशुओं को पकड़ नहीं पा रहे हैं। मुजरिया थाना क्षेत्र में रविवार रात सड़क पर अचानक सांड़ आ जाने से उससे बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार किसान जीतपाल (45) की मौत हो गई। उनका भतीजा सुभाष घायल हो गया।
विज्ञापन

मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया खागी निवासी जीत पाल खेतीबाड़ी करके परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। वह रविवार शाम अपने भतीजे सुभाष पुत्र रामेश्वर के साथ बाइक पर उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव मौसमपुर दावत खाने आए थे। इधर से वह रात करीब 11:30 बजे दावत खाकर अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, उनकी बाइक मुजरिया थाना क्षेत्र में वसावनपुर गांव के नजदीक पहुंची थी। उस दौरान कई सांड़ सड़क पर आ गए थे। बचने के दौरान उनकी बाइक एक सांड़ से टकरा गई। हादसे में चाचा-भतीजे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को बिल्सी स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, जहां से हालत देखकर जीतपाल को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रात करीब एक बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना पुलिस ने सोमवार दोपहर किसान के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। एसओ आरती कौशिक ने बताया कि बाइक सांड़ से टकराई थी। परिवार वाले अज्ञात वाहन बता रहे हैं। तहरीर आने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

ढाई माह में सात हजार पकड़े, अब भी छुट्टा घूम रहे हजारों पशु
नवंबर 2023 में पशु पालन विभाग की ओर से छुट्टा पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू किया गया था। करीब सात हजार पशु पकड़े गए, लेकिन अब भी हजारों की संख्या में पशु छुट्टा घूम रहे हैं। सच्चाई तो यह है कि प्रत्येक गांव में कम से कम से 40-50 पशु छुट्टा घूम रहे हैं। कई गांव तो ऐसे हैं, जहां छुट्टा पशुओं की संख्या 200 से लेकर 300 तक है। किसान किसी तरह अपनी फसलों को बचा रहे हैं। बावजूद इसके अधिकारियों की ओर से कोई ठोस इंतजाम नहीं किए जा रहे।

छुट्टा पशुओं से हुए प्रमुख हादसे
- 25 जनवरी 2024 : उघैती थाना क्षेत्र के गांव बाला किशनपुर निवासी पुष्पेंद्र कुमार अपनी फसल की रखवाली करने खितौरा के खेतिहार इलाके में गए थे। वहां छुट्टा पशुओं ने उन्हें दौड़ा दिया था। तभी हाईटेंशन लाइन से टकराकर उनकी मौत हो गई थी।
- 23 फरवरी 2023 : उसावां थाना क्षेत्र में मंसा नगला के नजदीक को सांड़ से बाइक टकराने पर दो शिक्षकों की मौत हो गई। फर्रुखाबाद जिले के मोहल्ला मचरत्ता निवासी अमित व उनके दोस्त ऋषभ ग्लैक्सी इंस्टीट्यूट का संचालन करते थे। उनकी बाइक एक छुट्टा पशु से टकरा गई थी। उसमें अमित की मौके पर और ऋषभ की जिला अस्पताल में मौत हो गई थी।




अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की जान गई
बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र में रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से 28 वर्षीय किसान सत्यवीर की मौत हो गई। सत्यवीर पुत्र सुरेश थाना क्षेत्र के गांव मकुईया के रहने वाले थे। परिवार वालों के मुताबिक सत्यवीर रविवार रात अपने खेत से फसल की रखवाली करके पैदल घर लौट रहे थे। वह मुजरिया-बिल्सी रोड पर पैदल चल रहे थे। तभी किसी किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात किसान के शव को मोर्चरी में रखवा दिया था। सोमवार दोपहर उनके शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। सत्यवीर तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। अभी उनकी शादी नहीं हुई थी। किसान की मौत से परिवार वालों का बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed