फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bull attacks farmer who went to check his crops.

Budaun News: फसल देखने गए किसान पर सांड़ का हमला

Tue, 01 Sep 2026 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Bull attacks farmer who went to check his crops.
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव नाई पिंडरी में सोमवार को खेत पर फसल देखने गए किसान पर सांड़ ने हमला कर दिया। परिजन उन्हें उपचार के लिए बिल्सी नगर में एक निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे, जहां उनके हाथ और कूल्हे में आई गंभीर चोटों पर करीब 10 से 12 टांके लगाए गए। घायल किसान का उपचार अभी चल रहा है।
विज्ञापन

गांव निवासी किसान राजवीर सिंह सोमवार को खेत पर अपनी बाजरा की फसल देखने गए थे। इसी दौरान खेत के आसपास घूम रहे सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। सांड़ ने किसान को पटककर घायल कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक सांड़ पहले भी कई लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुका है। इसके बावजूद सांड़ को पकड़कर संरक्षित कराने की कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है। संवाद
विज्ञापन

-------
गोवंशों को पकड़वाने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की होती है, इसलिए संबंधित ग्राम प्रधान एवं सचिव को निर्देश जारी कर दिए हैं। ताकि आगे इन पशुओं से इस तरह की घटनाएं न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुशील कुमार सिंंह, पशुधन प्रसार अधिकारी, अंबियापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed