{"_id":"6a1f29763273d6cd48071b87","slug":"buffalo-thief-arrested-in-police-encounter-shot-badaun-news-c-123-1-bdn1010-165306-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पुलिस मुठभेड़ में भैंस चोर गिरफ्तार, लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पुलिस मुठभेड़ में भैंस चोर गिरफ्तार, लगी गोली
Wed, 03 Jun 2026 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी दातागंज (बदायूं)। थाना हजरतपुर पुलिस ने मुठभेड़ में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार देर रात हुई मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जबकि उसकी फायरिंग में एक सिपाही भी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की भैंस बेचकर मिले 5,200 रुपये, एक तमंचा, एक खोखा और एक कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना हजरतपुर क्षेत्र के ग्राम रैपुरा में 17 व 18 मई की रात भैंस चोरी की घटना हुई थी। इस संबंध में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।
सीओ दातागंज राहुल पांडेय ने बताया कि सोमवार रात पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि भैंस चोरी की घटना में शामिल कुछ संदिग्ध जमालपुर से गढ़िया शाहपुर रोड की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो संदिग्ध भागने लगे। पीछा करने पर एक आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिससे आरक्षी जितेंद्र सिंह घायल हो गए। वहीं, आरोपी पप्पू उर्फ पापू उर्फ साजन पुत्र सिकंदर उर्फ पटवारी निवासी नदरई, थाना जनपद कासगंज के दोनों पैरों में गोली लग गई।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रैपुरा गांव में भैंस चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उसने यह भी बताया कि वह लंबे समय से अपने गिरोह के साथ पशु चोरी जैसी घटनाओं में शामिल रहा है।
उसके खिलाफ अमरोहा, अलीगढ़ और कासगंज समेत विभिन्न जिलों में लूट, चोरी, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं।