फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Buduan SSP Dr. Brajesh Singh awarded Excellent Police Service Medal

Budaun: एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह को उत्कृष्ट पुलिस सेवा पदक, इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मियों को भी मेडल

Fri, 15 Aug 2025 12:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Aug 2025 12:20 PM IST
सार

बरेली के एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह व परिवहन शाखा निरीक्षक (एमटी) राम विलास पांडेय को राष्ट्रपति उत्कृष्ट पुलिस सेवा पदक से नवाजा गया है। इनके साथ ही दरोगा और दो हेड कांस्टेबल को भी पदक मिला है। 
 

विज्ञापन
Buduan SSP Dr. Brajesh Singh awarded Excellent Police Service Medal
एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस पर बदायूं जिले के एक आईपीएस अधिकारी, एक निरीक्षक, एक उपनिरीक्षक व दो हेड कांस्टेबल को उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक व पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह व परिवहन शाखा निरीक्षक (एमटी) राम विलास पांडेय को राष्ट्रपति उत्कृष्ट पुलिस सेवा पदक मिलेगा। 

विज्ञापन


शासन स्तर से उझानी कोतवाली में तैनात एसआई किशनवीर सिंह, पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह व हेड कांस्टेबल रतन सिंह को सराहनीय सेवा चिन्ह मिलेगा है। एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को बधाई दी है। 
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि यह पदक उन्हें गर्व और सम्मान का अहसास दिला रहा है। यह सभी पुलिस कर्मियों की उपलब्धि है। इस उपलब्धि से सभी पुलिस कर्मी भविष्य में और भी उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। इसके अलावा दमकल विभाग में तैनात फायरमैन सोनू को कांस्य पदक मिला है। फायरमैन सोनू को सीएफओ राम राजा यादव ने बधाई दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed