फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Budhwai-Karolia road will be two-lane, 10 thousand vehicles pass through it every day

Budaun News: टू-लेन का होगा बुधवाई-करोलिया मार्ग, रोज गुजरते हैं 10 हजार वाहन

Sun, 04 May 2025 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Budhwai-Karolia road will be two-lane, 10 thousand vehicles pass through it every day
बुधवाही से मल्लापुर को जाने वाले इसी रोड को होगा चौड़ीकरण । संवाद
बदायूं। सदर तहसील क्षेत्र के बुधवाई होते हुए करोलिया जाने वाले 11.5 किमी लंबे रास्ते को टू- लेन बनाया जाना है। यह रोड बदायूं मंडी समिति दातागंज, अलापुर सहित कई गांवों को जोड़ेगी। इस सड़क से 10 हजार वाहन हर दिन में गुजरते हैं।
विज्ञापन

बदायूं मंडी समिति से अलापुर को जोड़ने वाली बुधवाई, मल्लाहपुर से करोलिया को जोड़ने वाली एक सड़क में जगह- जगह गड्ढे हो गए हैं। इस वजह से वाहनों का निकलना मुश्किल है। इसी रोड से होकर कई गांवों के लोगों को मंडी समिति जाना होता है। सड़क की चौड़ाई कम होने की वजह से सामने से आ रहे ट्रक को रुकना पड़ता है। वाहनों के आवागमन को देखते हुए चौड़ाई कम थी। आए दिन हादसे हो रहे थे। इसके अलावा कई जगह सड़क टूटी होने से उड़ती धूल से वाहन चालक परेशान हैं। इसे देखते हुए पीडब्ल्यूडी की ओर से सर्वे कराया गया। इस रोड से हर दिन 10 हजार से ज्यादा वाहनों का आवागमन होता है। इस वजह से सड़क को टू-लेन बनाने का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। वहां से सड़क निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। यह सड़क 17 करोड़ रुपये से बनाई जाएगी। पीडब्ल्यूडी को ढाई करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन

--
बरसात में होती ज्यादा परेशानी
मल्लाहपुर से करोलिया होते हुए जाने वाली सड़क में बारिश के दिनों में कीचड़ हो जाता है। इस वजह से निकलना मुश्किल होता है। वाहन फिसल कर गिर भी जाते हैं।
--
स्टेशन रोड में नहीं बनाई सफेद पट्टी, उखड़ने लगी बजरी
इंदिरा चौक से राधिका स्वीट्स से होते हुए स्टेशन रोड को जाने वाली सड़क एक माह पहले नगर पालिका की ओर से 12 लाख रुपये में बनाई गई थी। इस सड़क में ठीक तरह से बाइंडिंग नहीं हुई है। स्टेशन की तरफ रोड से बजरी निकलने लगी है। इसके अलावा रोड पर न तो सफेद पट्टी बनाई न ही कैट आई लगाई। इन दोनों के बनने से रात में वाहन चालकों को पता रहता है कि सड़क की सीमा कितनी चौड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
- बुधवाई- करोलिया मार्ग की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। यह काम छह माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
- नरेश कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed