फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Buddhist monks continue their sit-in protest at Malviya residence for the third day

Budaun News: बौद्ध भिक्षुओं का तीसरे दिन भी मालवीय आवास पर धरना जारी

Sun, 15 Dec 2024 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Buddhist monks continue their sit-in protest at Malviya residence for the third day
मालवीय अवास गृह पर धरने पर बैठे बौद्ध ​भिक्षु व अन्य संगठन के लोग। स्रोत- स्वयं
बदायूं। बौद्ध विहार मझिया में पूजा-अर्चना शुरू कराने को लेकर तीसरे दिन भी धरना जारी रहा। धरने पर मुख्य रूप से बौद्ध भिक्षुओं के अलावा संगठन के अन्य लोग भी पहुंचे और समर्थन किया।
विज्ञापन


बौद्ध विहार मझिया में करीब पांच दिन पहले शिवलिंग को दबाने का मामला सामने आया था। हिन्दू संगठनों ने मौके पर पहुंचकर विरोध किया और पुलिस को कार्रवाई के लिए मौके पर बुलाया। पुलिस ने शिवलिंग को जमीन से बरामद करते हुए बौद्ध विहार में किसी प्रकार की पूजा-अर्चना न करने की हिदायत दी थी।
विज्ञापन

इसको लेकर बोधिसत्व बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्राट अशोक बुद्ध पर्यटनस्थल संघर्ष मंडल के तत्वावधान में बौद्ध भिक्षु मालवीय आवास पर बृहस्पतिवार को धरने पर बैठ गए। शनिवार को मौर्य शाक्य कुशवाहा सैनी महासभा के जिलाध्यक्ष रामेश्वर शाक्य, जिला महासचिव हरिओम सैनी, केन्द्रीय संयोजक बुद्ध रिसर्च सेंटर डाॅ. क्रांति कुमार, संयोजक दलित शोषित पिछड़ा अल्पसंख्यक महासंघ से इंजीनियर हर्षवर्धन, बुद्ध सेवा समिति बिसौली श्योराज शाक्य, संत रविदास सेवा न्यास से वीरेन्द्र जाटव धरनास्थल पर पहुंचे और धरने का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि बौद्ध भिक्षुओं को बौद्ध विहार मझिया में पुनः प्रवेश कराकर पूजा-अर्चना करने दी जाए। दोषियों के विरुद्ध कठोर कानून कार्रवाई की जाए। साथ ही कहा कि अभिलेखों में सम्राट अशोक बुद्ध पर्यटनस्थल दर्ज किया जाए। इस मौके पर डाॅ. मुकेश मौर्य, मनवीर सिंह, अजीत बाबू, मधुबाला, चंद्रपाल शाक्य, ऋतु शाक्य आदि मौजूद रहे।



सपा सांसद ने गृहमंत्री को लिखा पत्र

- दोषी पुलिस कर्मियों को निलंबित करने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। सम्राट अशोक पर्यटन स्थल का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। आंवला से सपा सांसद ने गृहमंत्री को इस मामले में पत्र लिखा है। उन्होंने दोषी पुलिस कर्मियों को निलंबित करने की मांग की है।
सांसद नीरज मौर्य ने पत्र में लिखा है कि अशोक पर्यटक स्थल में भगवान बुद्ध ने इसी स्थान पर पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर अनुयायियों को उपदेश दिया था। ऐसे पौराणिक स्थल को मुख्यमंत्री ने सम्राट अशोक बुद्ध पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का काम किया था। काफी समय से यहां पर बुद्ध समाज के लोग भगवान बुद्ध की प्रार्थना और पूजा करते आ रहे हैं, लेकिन 7 दिसंबर को कुछ शरारती तत्वों ने यहां पहुंचकर वहां रह रहे लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया। भगवान बुद्ध की प्रतिमा को तोड़ा।

पुलिस ने वहां रह रहे लोगों को भगा दिया। साथ ही एक तरफा कार्रवाई करते हुए उन्हीं लोगों को पांच-पांच लाख रुपये के निजी मुचलकों से पाबंद किया। सांसद ने दोबारा से उन लोगों को वहां पर रहने और दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मालवीय अवास गृह पर धरने पर बैठे बौद्ध भिक्षु व अन्य संगठन के लोग। स्रोत- स्वयं

मालवीय अवास गृह पर धरने पर बैठे बौद्ध भिक्षु व अन्य संगठन के लोग। स्रोत- स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed