फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Budaun Wife sexually assaulted by friend to implicate enemies accused husband arrested

बदायूं: दुश्मनों को फंसाने के लिए दोस्त से कराया पत्नी का दुष्कर्म, आरोपी पति गिरफ्तार

Sun, 01 May 2022 10:16 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, सहसवान (बदायूं)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सहसवान (बदायूं)। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 01 May 2022 10:16 PM IST
सार

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसियों को फंसाने के लिए रविवार दोपहर अपनी पत्नी का अपने दोस्त से ही दुष्कर्म करा दिया और पुलिस को सूचित कर पड़ोसियों पर आरोप लगा दिया।

विज्ञापन
Budaun Wife sexually assaulted by friend to implicate enemies accused husband arrested
दुश्मन को फंसाने के लिए दोस्त से पत्नी का दुष्कर्म कराया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने दुश्मनों को फंसाने के लिए घिनौना कृत्य कर डाला। उसने अपने दोस्त को बुलाकर पत्नी से दुष्कर्म करा दिया और अपने दुश्मनों पर उसका आरोप लगा दिया। जब पुलिस ने कोतवाली ले जाकर दोनों से जानकारी ली तो उसकी पत्नी ने सारी सच्चाई बता दी। इस पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका दोस्त फरार हो गया। पुलिस उसे तलाश कर रही है।

विज्ञापन


मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के एक व्यक्ति की अपने पड़ोसियों से पुरानी रंजिश चल रही है। वह हर वक्त उन्हें फंसाने की कोशिश में लगा रहता है। उसने अपने दुश्मनों को फंसाने के लिए रविवार दोपहर घिनौना कृत्य कर दिया। दोपहर करीब एक बजे वह अपनी पत्नी को नानी के घर भेजने के बहाने जंगल में ले गया। वहां उसने अपने दोस्त को बुला लिया। पत्नी को समझाया कि वह तुझसे दुष्कर्म के आरोप में अपने दुश्मनों को फंसाना चाहता है। उसका दोस्त दुष्कर्म करेगा। मेडिकल जांच में दुष्कर्म आएगा, जिससे उसके दुश्मन फंस जाएंगे।
विज्ञापन

आरोप है कि उसने प्लान के तहत अपने दोस्त से पत्नी के साथ दुष्कर्म करा दिया। उसका दोस्त चला गया। तभी उसने यूपी 112 पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। उसने बताया कि उसकी पत्नी जंगल में पीछे रह गई थी। तभी दो लोगों ने आकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस दोनों लोगों को कोतवाली ले गई, जहां दोनों को अलग-अलग ले जाकर जानकारी ली गई। पति अपने दुश्मनों पर ही दुष्कर्म का आरोप लगाता रहा लेकिन घबराहट में पत्नी ने पुलिस को सारी सच्चाई बता दी। पुलिस ने तहरीर मांगी तो उसने पति और उसके दोस्त के खिलाफ तहरीर भी दे दी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी दोस्त को तलाश कर रही है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है।

इस तरह का मामला सामने आया है। महिला ने अपने पति पर दोस्त से दुष्कर्म कराने का आरोप लगाया है। उसकी तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके दोस्त को तलाश किया जा रहा है।
- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed