फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Budaun: Policemen returned the bribe amount from Google Pay audio viral

बदायूं: पुलिसकर्मी ने रिश्वत की रकम गूगल पे से की वापस, ऑडियो वायरल

Thu, 31 Mar 2022 07:58 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, मूसाझाग (बदायूं)
संवाद न्यूज एजेंसी, मूसाझाग (बदायूं) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 31 Mar 2022 07:58 PM IST
सार

होली के आसपास एक लड़का और लड़की को अपने घर पर रखने के बाद कार्रवाई से बचने के लिए पुलिस को रिश्वत देने और बाद में गूगल पे से लौटाने का मामला आया है।

विज्ञापन
Budaun: Policemen returned the bribe amount from Google Pay audio viral
रिश्वत - फोटो : Demo pic

विस्तार

उघैती एसओ के वीडियो के बाद अब मूसाझाग के एक सिपाही का ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके मुताबिक एक रिटायर्ड फौजी का बेटा थाने के सिपाही से रुपये लेने पर नाराजगी व्यक्त कर रहा है। वह कह रहा है कि उसके पिता किसान हैं। उसके लिए दो हजार की रकम दो लाख के बराबर है। उसका गुस्सा देखकर दरोगा ने उसकी रकम वापस कर दी। अब उसकी ऑडियो वायरल होने पर पुलिस विभाग में खलबली है।

विज्ञापन


मामला होली के दौरान का बताया जा रहा है। उस समय बरेली से एक लड़का और लड़की फौजी के गांव आ गई थी। लड़की के परिवार वालों को सूचना मिली कि लड़की और लड़का मूसाझाग क्षेत्र में पहुंच गए हैं तो वो भी मूसाझाग थाने पहुंच गए। इस पर पुलिस ने फौजी के गांव में छानबीन की लेकिन उनमें से कोई भी नहीं मिला।
विज्ञापन

इसी दौरान थाने में तैनात दरोगा और सिपाही गांव के ही फौजी के ट्यूबवैल पर पहुंचे। उन्होंने फौजी पर लड़का और लड़की को छिपाने का आरोप लगाया। फौजी डर गए। पुलिस ने उन्हें कार्रवाई की धमकी दी। उन्हें छोड़ने के नाम पर दरोगा ने फौजी के पिता से दो हजार रुपये ले लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, जब इस बारे में फौजी के बेटे को जानकारी हुई तो उसने थाने के एक सिपाही को कॉल करके बात की। उसने पुलिस से नाराजगी व्यक्त की। वह ऑडियो में बोल रहा है कि उसके पिता से गलत तरह से रुपये लिए गए। उनका कसूर क्या था। उन्होंने कोई अपराध नहीं किया था। आपको पता है कि हमारा रुपया कितनी मेहनत और खून पसीने की कमाई का है। दरोगा ने जो दो हजार रुपये लिए हैं, मुझे दुख हो रहा है। हमारे लिए दो हजार रुपये दो लाख के बराबर हैं। इस पर पुलिसकर्मी कह रहा है चलो बात खत्म करो गूगल पे नंबर दो, मैं उस पर डाल देता हूं। इसके बावजूद फौजी को केवल एक हजार रुपये ही वापस किए गए। बातचीत कर रहा सिपाही भी रिटायर्ड फौजी बताया जा रहा है।

इस प्रकरण के संबंध में मुझे जानकारी नहीं है और न ही मेरे पास ऑडियो आया है। ऑडियो आने पर मामले की जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed