{"_id":"630c6c633067fc2861345b8c","slug":"budaun-news-two-children-died-by-drowning-in-a-pit-in-kadar-chowk","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कादरचौक में गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत, परिवार वालों ने नहीं कराया पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कादरचौक में गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत, परिवार वालों ने नहीं कराया पोस्टमार्टम
Mon, 29 Aug 2022 01:06 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 29 Aug 2022 01:06 PM IST
सार
बच्चे खेलते हुए गांव के बाहर पहुंच गए थे। जहां एक गड्ढे में बाढ़ का पानी भर गया था। दोनों बच्चे उसमें नहाने के लिए घुस गए और उनकी गड्ढे में डूब कर मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव भूड़ा भदरौल के मजरा मढैया में रविवार शाम 10 वर्षीय सोमवीर पुत्र मोरपाल और 6 वर्षीय अरुण पुत्र विनोद कश्यप की गड्ढे में डूब कर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे रविवार शाम खेलते हुए गांव के बाहर पहुंच गए थे। जहां एक गड्ढे में बाढ़ का पानी भर गया था। दोनों बच्चे उसमें नहाने के लिए घुस गए और उनकी गड्ढे में डूब कर मौत हो गई।
विज्ञापन
देर शाम परिवार वालों ने उनकी खोजबीन की। तब कहीं देर रात उन्हें गड्ढे से निकाला गया। परिवार वाले उन्हें एक चिकित्सक के पास ले गए जिसने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। देर रात तक पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी गई। रात करीब 12:00 बजे कादरचौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची, तो परिवार वालों ने उनके पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। घटना के संबंध में तहसीलदार सदर करणवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली, परिवार वालों को सांत्वना दी है।
विज्ञापन