{"_id":"60e229bf8ebc3ec2005c53d2","slug":"budaun-news-the-daughter-in-law-was-living-with-the-father-in-law-as-a-wife-the-secret-of-the-new-relationship-opened-in-the-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्जी पर मुहर : ससुर के साथ पत्नी बनकर रह रही थी बहू, थाने में खुला नए रिश्ते का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मर्जी पर मुहर : ससुर के साथ पत्नी बनकर रह रही थी बहू, थाने में खुला नए रिश्ते का राज
Mon, 05 Jul 2021 03:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बिसौली (बदायूं)
अमर उजाला नेटवर्क, बिसौली (बदायूं)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 05 Jul 2021 03:05 AM IST
सार
- गांव वालों ने बताया कि पति-पत्नी का रिश्ता अब मां-बेटे में बदल चुका है
- महिला ने बताया कि शादी के वक्त पति नाबालिग था इसलिए वह अपनी मर्जी से ससुर के साथ गई
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र...
- फोटो : social media
विस्तार
चार साल पहले रिश्ते में ससुर और बहू अब पति-पत्नी हो गए। पूर्व पति की शिकायत पर पुलिस दोनों को पकड़कर लाई। लेकिन कोर्ट में शादी होने के कागजात देखकर उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
दबतोरी चौकी क्षेत्र के एक युवक ने कुछ दिन पहले बिसौली पुलिस से शिकायत की कि उसकी शादी 2016 में वजीरगंज क्षेत्र की एक युवती से हुई थी। साल भर दोनों साथ रहे। अगले साल पत्नी उसके पिता के साथ कहीं चली गई। तब से वह दोनों को तलाश कर रहा था। हाल ही में उसे पता लगा कि दोनों लोग चंदौसी में रह रहे हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को पुलिस उसके पिता व पत्नी को पकड़कर ले आई। पिता को हवालात में बंद कर पत्नी के बयान लिए तो उसने कहा कि वह पति से परेशान थी। शादी के वक्त पति नाबालिग था। वह अपनी मर्जी से ससुर के साथ गई। दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली और अब ससुर से उसका दो साल का बेटा भी है। वे दोनों अपनी जिंदगी में खुश हैं। गांव में बदनामी के डर से वे चंदौसी जाकर रहने लगे हैं।
विज्ञापन
इधर गांव वालों ने बताया कि जिस लड़के की शादी का मामला है, उसकी मां नहीं है। वह मजदूरी करता है। एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। छोटा भाई है, जो अपने चाचा के यहां रहता है। परिवार ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं है। घर में विवाद पहले भी रहा है। इस बात को लेकर खासी चर्चा है कि पति-पत्नी का रिश्ता अब मां-बेटे में बदल चुका है।
विवाहेतर संबंधों का मामला युवक की शिकायत के बाद बिसौली कोतवाली में आया था। युवक ने जन सूचना के जरिये भी अपनी पत्नी व पिता के बारे में जानकारी मांगी थी। इन लोगों को कोतवाली बुलाया तो महिला ससुर के साथ ही पत्नी की तरह रहने की बात बताते हुए उनके साथ जाने पर अड़ गई। कोर्ट के कुछ प्रमाणपत्र भी उसके पास थे। उसे पुलिस जबरन नहीं रोक सकती थी। महिला की इच्छा के आगे पति का दावा कमजोर पड़ गया और वह ससुर के साथ ही चली गई।
- विनय कुमार सिंह, सीओ बिसौली