फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Budaun News paint being made from cow dung will be sold on online shopping platform Amazon

Budaun: गाय के गोबर से बना पेंट खरीदेगी अमेजन, चेन्नई से आया ऑर्डर

Wed, 20 Jul 2022 04:58 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 20 Jul 2022 04:58 AM IST
सार

अमेजन कंपनी बदायूं के वृहद गोसंरक्षण केंद्र परिसर में गाय के गोबर से बन रहे पेंट को खरीदेगी और ऑनलाइन खरीदारी करने वाले ग्राहकों को मुहैया कराएगी।

विज्ञापन
Budaun News paint being made from cow dung will be sold on online shopping platform Amazon
अमेजन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

वृहद गोसंरक्षण केंद्र परिसर में गाय के गोबर से बनाया जा रहा पेंट जल्द ही ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन पर बिकता हुआ नजर आएगा। अमेजन ने इसको खरीदने की पहल की है। इसके तहत पेंट खरीदने का पहला ऑर्डर चेन्नई से आया है। इससे देश भर में बदायूं का नाम होगा, वहीं पेंट बनाने वाले स्वयं सहायता समूह को भी नई पहचान मिलेगी।

विज्ञापन


देशभर में अब तक लोग ऑनलाइन शॉपिग के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक चीजें, कपड़े,फर्नीचर, घरेलू उपयोग में आने वाली दैनिक चीजों के अलावा घर को सजाने वाले साज सज्जा का सामान आदि मंगाते हैं। अधिकतर चीजें नोएडा, गुडगांव, गाजियाबाद समेत अन्य जगहों से ऑनलाइन शॉपिंग के माध्यम से ग्राहक तक पहुंचती हैं, लेकिन अब इस कड़ी में बदायूं का नाम भी जुड़ गया है, क्योंकि अब अमेजन कंपनी बदायूं के वृहद गोसंरक्षण केंद्र परिसर में गाय के गोबर से बन रहे पेंट को खरीदेगी और ऑनलाइन खरीदारी करने वाले ग्राहकों को मुहैया कराएगी। सीडीओ ऋषिराज ने बताया कि इसके लिए अमेजन कंपनी में बात हो गई है। दो ऑर्डर भी चेन्नई से पेंट की खरीदारी के लिए आए हैं।

विज्ञापन

बाजार में मिलने वाले ब्रांडेड पेंट जैसा
सीडीओ ने बताया कि गोसंरक्षण केंद्र में पेंट बनाने का काम घटपुरी की पार्वती स्वयं सहायता समूह की ओर से किया जा रहा हैं। अब भी तक ये पेंट सरकारी स्कूल, इमारतों में उपयोग में लगाया जा रहा है। यह पेंट पानी में बिल्कुल भी खराब नहीं होता है, साथ ही इसमें किसी भी तरह से दुर्गंध नहीं आती है। यह बाजार में मिलने वाले अन्य कंपनियों के पेंट की तरह है।

कैबिनेट मंत्री ने किया गोशाला का निरीक्षण
मंगलवार को कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने गोशाला का निरीक्षण किया। धर्मपाल सिंह और पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल ने गाय को गुड़ खिलाकर गोपूजन किया। वहीं पेंट फैक्टरी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पेंट फैक्टरी प्रदेश के सभी जिलों में बनवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सीडीओ, सीवीओ को निर्देशित किया गया है कि ग्राम सिकंदराबाद में अति वृहद गोसंरक्षण केंद्र बनाने का काम किया जाए। वहीं उन्होंने पेंट के साथ गाय के दूध पर भी विशेष ध्यान देने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed