फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Budaun News Four minor girls of Dataganj went to Delhi angry from home

Budaun: घर से नाराज होकर दिल्ली पहुंचीं चार नाबालिग लड़कियां, तलाश करते रहे परिवार के लोग, पुलिस को दी तहरीर

Tue, 09 Aug 2022 02:44 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 09 Aug 2022 02:44 PM IST
सार

चार नाबालिग लड़कियां कस्बे से दवा लाने के बहाने घर से निकली थीं। बताया जा रहा है कि उनमें एक किशोरी का अपने परिवार वालों से विवाद हो गया था। वह अपने घर से चार सहेलियों के साथ दातागंज कस्बे के लिए निकली थीं। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने के बाद परिजनों ने इनकी तलाश शुरू की। 

विज्ञापन
Budaun News Four minor girls of Dataganj went to Delhi angry from home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र से लापता चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली पहुंच गईं। देर रात तक परिवार वाले उन्हें तलाश करते रहे लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। कोतवाली पुलिस ने उनकी जानकारी हासिल कर ली है। चारों लड़कियां दिल्ली के पटपड़गंज थाने पहुंच गईं। उन्हें लाने के लिए दातागंज कोतवाली की एक टीम रवाना हो गई है।

विज्ञापन


सोमवार दोपहर दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरी वौरा निवासी चार नाबालिग लड़कियां कस्बे से दवा लाने के बहाने घर से निकली थीं। बताते हैं कि उनमें एक किशोरी का अपने परिवार वालों से विवाद हो गया था। वह अपने घर से चार सहेलियों के साथ दातागंज कस्बे के लिए निकली थी। उनमें एक किशोरी कुछ घंटे बाद वापस लौट आई लेकिन चार लड़कियां शाम तक नहीं लौटीं थीं। इस पर उनके परिवार वाले एक-दूसरे के घर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने अपने-अपने परिवार की लड़कियों को तलाश किया। रात नौ बजे तक उनका कुछ पता नहीं चला तो परिवार वाले कोतवाली दातागंज पहुंचे। इसकी जानकारी पर पुलिस ने कस्बे में सीसीटीवी कैमरे खंगाले। उनके आधार पर पता चला कि चारों लड़कियां किस ओर गईं हैं। इससे पुलिस उनका पीछा करते हुए शहर आ गई। यहां भी तमाम सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। इसके अलावा लोगों से जानकारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह पुलिस को पता चला कि चारो लड़कियां दिल्ली पहुंच गईं थीं। वह दिल्ली के पटपड़गंज थाने में बैठी हैं। उन्हें बदायूं लाने के लिए पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना हो गई है। इंस्पेक्टर सौरभ सिंह ने बताया कि चारो लड़कियों का पता चल गया है। वह सकुशल हैं। उन्हें लाने के लिए पुलिस टीम दिल्ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed