{"_id":"63048f79867eac6aac3dc1a2","slug":"budaun-news-first-suspect-of-lumpy-virus-found-in-bisauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lumpy Virus: बदायूं के बिसौली में मिला लंपी वायरस का पहला संदिग्ध, घूमता मिला गोवंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lumpy Virus: बदायूं के बिसौली में मिला लंपी वायरस का पहला संदिग्ध, घूमता मिला गोवंश
Tue, 23 Aug 2022 01:57 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 23 Aug 2022 01:57 PM IST
सार
देश के कई राज्यों में गायों और भैंसों में लंपी स्किन रोग वायरस का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। सहारनपुर, मेरठ, अलीगढ़, आगरा में लगातार लंपी वायरस के केस मिल रहे थे। इसी बीच मंगलवार को जिले में भी लंपी वायरस की आहट सुनाई दी है। बिसौली में एक घूंमतु गोवंश लंपी वायरस का संदिग्ध मिला है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के बिसौली में लंपी वायरस का एक संदिग्ध मिला है। एक घुमंतू गोवंश में इसके लक्षण बताए जा रहे हैं। जानकारी होने पर पशुपालन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर फिलहाल गोवंश को पकड़कर अलग स्थान पर रखवा दिया है। वहां पर डिप्टी सीवीओ की देखरेख में गोवंश का इलाज शुरू कर दिया गया है। लंपी वायरस का पहला संदिग्ध केस मिलने से पशुपालन विभाग भी चौकन्ना हो गया है।
विज्ञापन
देश के कई राज्यों में गायों और भैंसों में लंपी स्किन रोग वायरस का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। सहारनपुर, मेरठ, अलीगढ़, आगरा में लगातार लंपी वायरस के केस मिल रहे थे। इसी बीच मंगलवार को जिले में भी लंपी वायरस की आहट सुनाई दी है। बिसौली में एक घूंमतु गोवंश लंपी वायरस का संदिग्ध मिला है। लोगों ने घूंमतु गोवंश के बारे में सूचना पशुपालन विभाग के अधिकारियों को दी, जिस पर सीवीओ के निर्देश पर डिप्टी सीवीओ डॉ. केके त्यागी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने घुमंतू गोवंश को अलग स्थान पर रखकर उसका प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया है। चर्चा है कि बीमारी के लक्षण मिलने के बाद ही इस पशु को उसके मालिक ने सड़क पर छोड़ा है। इधर, सीवीओ एके जादौन का कहना है कि बिसौली में एक घूंमतु गोवंश मिला है, जिसके लंपी वायरस से ग्रस्त होने की संभावना जताई जा रही है। डिप्टी सीवीओ को मौके पर टीम के साथ भेजकर इलाज शुरू करा दिया है, साथ ही उसे अलग स्थान पर रखवाया है। इसकी जांच कराई जा रही है, तभी इसकी पुष्टि कर सकेंगे।
विज्ञापन