{"_id":"6acf7c28537dccc77c062509","slug":"budaun-murder-case-accused-caught-at-the-scene-but-police-recorded-the-arrest-other-place-2026-10-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदायूं हत्याकांड: मौके से पकड़ा गया था मुख्य आरोपी, पुलिस ने रेहड़िया तिराहे से दिखाई गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं हत्याकांड: मौके से पकड़ा गया था मुख्य आरोपी, पुलिस ने रेहड़िया तिराहे से दिखाई गिरफ्तारी
Wed, 14 Oct 2026 06:28 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 14 Oct 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव फतेहनगला गांव में पूर्व पीआरडी जवान खेमकरन की हत्या करने के चंद मिनटों के बाद मुख्य आरोपी अवनीश को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। इसके वीडियो भी वायरल हुए थे लेकिन पुलिस ने मामले में खेल करते हुए मुख्य आरोपी अवनीश की गिरफ्तारी मंगलवार देर रात करीब 10 बजे रेहड़िया तिराहे मार्ग से दिखाई है। बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उधर, गांव में तनाव की आशंका को देखते हुए पुलिस की निगरानी में मृतक का अंतिम संस्कार कराया गया। गांव में पुलिस तैनात है। अन्य फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
पूर्व पीआरडी जवान खेमकरन की हत्या के मामले में भतीजे रामबहादुर की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया। वजीरगंज थाना क्षेत्र के फतेहनगला गांव में मंगलवार दोपहर पूर्व पीआरडी जवान खेमकरन की ईंट-पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों के साथ भी मारपीट की गई थी। हत्या करने के बाद मौके से भाग रहे आरोपी अवनीश को ग्रामीणों ने पकड़कर पेड़ से बांध दिया था और उसकी पिटाई भी की थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पेड़ से खोला था। इसके बाद आरोपी हिरासत में ले लिया था। जिसका वीडियो भी सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोपहर में हिरासत में लिया, रात में दिखाई गिरफ्तारी
बुधवार को आरोपी अवनीश को जेल भेजने के संबंध में पुलिस की ओर से जारी किए प्रेसनोट में कुछ और ही बताया गया है। इसके मुताबिक वजीरगंज पुलिस ने हत्यारोपी को मुखबिर की सूचना पर पकड़ना दिखाया है। वैसे पुलिस ने मंगलवार दोपहर करीब 12 आरोपी को हिरासत में लेकर थाने में बैठा लिया था लेकिन पुलिस ने मंगलवार रात करीब 10 बजकर 3 मिनट पर शमशेर इंडियन पेट्रोल पंप के पास, रेहड़िया रोड तिराहे से घेरकर आरोपी की गिरफ्तारी दिखाई है। वहीं, पुलिस ने अपने गिरफ्तारी के प्रेसनोट में सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए ई-साक्ष्य एप के माध्यम से वीडियोग्राफी भी करने का जिक्र किया है।