{"_id":"622080cf2dba713879700095","slug":"budaun-man-killed-near-his-field-with-sharp-weapon-police-probing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: रात में भाई को फोन कर बताया- कोई खींच रहा है मुझे, सुबह सड़क किनारे मिली युवक की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: रात में भाई को फोन कर बताया- कोई खींच रहा है मुझे, सुबह सड़क किनारे मिली युवक की लाश
Thu, 03 Mar 2022 02:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 03 Mar 2022 02:18 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस और मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बदायूं में बुधवार रात उघैती थाना क्षेत्र के गांव रियोनाई में 30 वर्षीय मनोहर उर्फ मनोज की हत्या कर दी गई। मनोहर बीती रात अपने खेत में फसल की रखवाली के लिए गया था। रात में उसने भाई को कॉल करके बताया कि कुछ लोग उसे खींचकर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
फोन मिलने के बाद जब उसकी तलाश शुरू की गई तो रात के अंतिम पहर में उसका शव खेत से 100 मीटर दूर कच्ची सड़क पर मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि युवक की हत्या सिर पर धारदार हथियार के प्रहार से हुई है। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने मुआयना कर जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं। अभी तक हत्या की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मृतक के परिवार से बात कर रही है।
विज्ञापन