{"_id":"57b4a48a4f1c1ba2506ebba0","slug":"budaun-injured-in-terrorist-attacks-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू के आतंकवादी हमले में बदायूं का जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू के आतंकवादी हमले में बदायूं का जवान घायल
बदायूं, ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
जम्मू के बारामूला क्षेत्र में मिलेट्री स्पेशल ट्रेन पर मंगलवार रात हुए आतंकवादियों के हमले में बदायूं का जवान पंकज घायल हो गया। उसे श्रीनगर के मिलेट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरीनगला के लाल का आर्मी अस्पताल में चल रहा इलाज
गांव के लोग उसकी कुशलता की कर रहे दुआएं
जम्मू के बारामूला क्षेत्र में मिलेट्री स्पेशल ट्रेन पर मंगलवार रात हुए आतंकवादियों के हमले में बदायूं का जवान पंकज घायल हो गया। उसे श्रीनगर के मिलेट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घरवालों से लेकर गांव के लोग उसकी कुशलता की दुआ कर रहे हैं।
कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव हरीनगला के निवासी पंकज कुमार पुत्र रामवीर सेना की 528 एसी(आर्म्स कोर) बटालियन में तैनात हैं। पंकज के पिता रामवीर ने बताया कि जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर जवानों को मिलेट्री स्पेशल ट्रेन से जम्मू के लिए भेजा जा रहा था। बारामूला के पास आतंकवादियों ने मिलेट्री स्पेशल ट्रेन पर हमला बोल दिया। इससे पहले जवान मोर्चा लेने के लिए संभल पाते कि आतंकवादियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में जवानों ने भी फायरिंग की। हमले में जिले के लाल पंकज और उनके एक साथी को भी गोली लगी, जिससे वह घायल हो गए। घायल पंकज को जम्मू में सेना के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।