{"_id":"62b2fb59c5bbab796f2cead5","slug":"budaun-girl-student-hanged-herself-to-death-was-upset-due-to-low-marks-in-intermediate","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun: छात्रा ने फंदे पर लटक कर जान दी, इंटरमीडिएट में कम नंबर आने से थी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun: छात्रा ने फंदे पर लटक कर जान दी, इंटरमीडिएट में कम नंबर आने से थी परेशान
Wed, 22 Jun 2022 04:52 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 22 Jun 2022 04:52 PM IST
सार
छात्रा के परिजन दूसरे प्रांत में रहकर नौकरी करते हैं। वह अपने ताऊ के यहां रहती थी। छात्रा का अभी हाल में रिजल्ट आया था, जिसमें वह कम नंबरों से पास हुई थी। इससे छात्रा कुछ परेशान थी। इसपर उसने फंदे पर लटककर जान दे दी।
विज्ञापन
छात्रा ने लगाई फांसी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव में इंटरमीडिएट में कम नंबर आने पर बुधवार को 19 वर्षीय छात्रा ने फंदे से लटककर जान दे दी। उसके माता-पिता चंडीगढ़ में नौकरी करते हैं। उसके ताऊ ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना पुलिस ने भी इसकी सूचना से इनकार किया है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती एक इंटर कॉलेज में इंटरमीडियट की छात्रा थी। ग्रामीणों के मुताबिक 18 जून को उसका रिजल्ट आया था। उसमें छात्रा कम नंबरों से पास हुई थी, जिससे छात्रा दुखी हो गई थी। रिजल्ट देखकर वह रोई थी। उसके बाद से ही वह काफी परेशान थी। उसके माता-पिता चंडीगढ़ में रहकर मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
बुधवार को छात्रा घर पर अकेली थी। उसका भाई कहीं बाहर खेलने चला गया। इसी दौरान उसने अपने घर में ही फंदे से लटककर जान दे दी। कुछ देर बाद उसके ताऊ को इसकी जानकारी हुई, तो उसने कुछ लोगों को बुलाकर छात्रा का शव फंदे से उतार लिया। इसके बारे में पुलिस को सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि ताऊ ने उसके माता-पिता से बात करके दो घंटे बाद ही दोपहर में छात्रा के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में परिवार वाले कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।
छात्रा के आत्महत्या करने की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। अगर पुलिस को सूचना दी जाती तो उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जाता। परिवार वाले नहीं चाहते तो कम से कम पंचायतनामा भरा जाता। अगर इस संबंध में कोई तहरीर आएगी तो उसकी जांच के बाद कार्रवाई होगी।
- शक्ति सिंह, सीओ बिसौली