{"_id":"69da9dcef9fdc24f7d03c076","slug":"budaun-clinches-multiple-titles-in-the-weightlifting-cluster-badaun-news-c-123-1-bdn1036-161399-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: भारोत्तोलन क्लस्टर में बदायूं ने कई खिताब पर जमाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: भारोत्तोलन क्लस्टर में बदायूं ने कई खिताब पर जमाया कब्जा
विज्ञापन
पुलिस खेल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली बदायूं की टीम। स्रोत- पुलिस
- फोटो : 1
बदायूं। रिजर्व पुलिस लाइन मैदान में आयोजित भारोत्तोलन क्लस्टर (भारोत्तोलन, योग एवं पॉवर लिफ्टिंग) अंतर जनपदीय पुलिस प्रतियोगिता-2026 के तीसरे दिन शनिवार को कई खेल हुए।
पुरुष वर्ग भारोत्तोलन में बदायूं ने 37 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया, जबकि रामपुर 18 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। महिला वर्ग में भी बदायूं का प्रदर्शन शानदार रहा, जहां 24 अंकों के साथ उसने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शाहजहांपुर 16 अंकों के साथ उपविजेता रहा।
पॉवर लिफ्टिंग के पुरुष वर्ग में बदायूं ने 34 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि रामपुर 14 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। महिला वर्ग पॉवर लिफ्टिंग में भी बदायूं ने 30 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना दबदबा कायम रखा, जबकि मुरादाबाद 15 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
योग में बरेली की बढ़त, महिला वर्ग में बदायूं अव्वल
योग प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में बरेली ने 8 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़त बनाई, जबकि बदायूं 6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। वहीं महिला वर्ग योग प्रतियोगिता में बदायूं ने 13 अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि मुरादाबाद 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा।प्रतियोगिता में बदायूं जनपद का दबदबा साफ नजर आया। बदायूं ने पुरुष व महिला वर्ग भारोत्तोलन, पॉवर लिफ्टिंग और महिला योग प्रतियोगिता की चल बैजन्ती अपने नाम की, जबकि पुरुष वर्ग योग प्रतियोगिता की चल बैजन्ती बरेली के खाते में गई।