{"_id":"62f2892ba9142402f55965fb","slug":"budaun-clash-in-faizganj-behta-over-new-tradition-of-muharram-procession","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun: मोहर्रम के जुलूस की नई परंपरा को लेकर फैजगंज बेहटा में विवाद, पुलिस ने शांत कराया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun: मोहर्रम के जुलूस की नई परंपरा को लेकर फैजगंज बेहटा में विवाद, पुलिस ने शांत कराया मामला
Tue, 09 Aug 2022 09:49 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 09 Aug 2022 09:49 PM IST
सार
मंगलवार शाम मुस्लिम समुदाय के कुछ युवक एक बुग्गी में बड़ा ढोल रखकर पाठकपुर से धनियावली गांव आ रहे थे। तभी धनियावली गांव में एक गली से गुजरने के दौरान दूसरे समुदाय के लोगों ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने जुलूस की नई परंपरा बताते हुए एक युवक के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
फैजगंज बेहटा में तनाव
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव धनियावली में मंगलवार शाम मोहर्रम के जुलूस को लेकर विवाद हो गया। हालांकि पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। थाना पुलिस इसे अफवाह बता रही है।
विज्ञापन
मंगलवार शाम मुस्लिम समुदाय के कुछ युवक एक बुग्गी में बड़ा ढोल रखकर पाठकपुर से धनियावली गांव आ रहे थे। तभी धनियावली गांव में एक गली से गुजरने के दौरान दूसरे समुदाय के लोगों ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने जुलूस की नई परंपरा बताते हुए एक युवक के साथ मारपीट कर दी। इसकी सूचना पर थाना पुलिस तुरंत गांव पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इस दौरान दोनों समुदाय के तमाम सभ्रांत नागरिक भी आ गए। पुलिस के मुताबिक उस वक्त गांव में मोहर्रम का जुलूस नहीं निकाला जा रहा था। जुलूस का समय शाम करीब छह बजे निर्धारित था। लोग जुलूस की तैयारियां कर रहे थे।
विज्ञापन
कुछ युवक बुग्गी में बड़ा ढोल रखकर धनियावली ला रहे थे। वह गलती से दूसरी गली में पहुंच गए। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। फिलहाल मामला शांत करा दिया गया है। इसमें कोई कार्रवाई नहीं की गई है। गांव की स्थिति नियंत्रण में है।
फैजगंज बेहटा के धनियावली गांव में जुलूस नहीं निकाला जा रहा था। चार बजे कुछ लड़के पाठकपुर से ढोल ला रहे थे। इसी बात पर नई परंपरा बताकर लड़कों को रोक लिया था। जुलूस शाम छह बजे निकाला गया है।
- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात