{"_id":"62bfce604fd89c61c968aa8b","slug":"budaun-asafpur-power-substation-attacked-by-miscreants-looting-and-sabotage","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun: आसफपुर विद्युत उपकेंद्र पर बदमाशों का धावा, लूटपाट और तोड़फोड़, क्षेत्र में बिजली नहीं आने की बोलकर घुसे थे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun: आसफपुर विद्युत उपकेंद्र पर बदमाशों का धावा, लूटपाट और तोड़फोड़, क्षेत्र में बिजली नहीं आने की बोलकर घुसे थे आरोपी
Sat, 02 Jul 2022 02:38 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sat, 02 Jul 2022 02:38 PM IST
सार
एसएसओ पवन गिरि ने बताया कि आसफपुर विद्युत उपकेंद्र पर शुक्रवार रात बदमाशों ने हमला बोल दिया। बदमाशों ने तमंचे के बल पर एसएसओ की चैन, रुपये और मोबाइल लूट लिया। बाद में उपकेंद्र में तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन
बदमाशों ने विद्युत उपकेंद्र में घुसकर की लूटपाट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के आसफपुर विद्युत उपकेंद्र में शुक्रवार रात कुछ लोगों ने घुसकर एसएसओ के साथ मारपीट कर दी। तोड़फोड़ कर कर दी।
विज्ञापन
बताते हैं कि क्षेत्र के गांव में शुक्रवार रात लाइट नहीं आई थी। इससे गुस्साए कुछ लोग विद्युत उपकेंद्र में घुस गए और एसएसओ के साथ मारपीट कर दी। बाद में वहां से भाग गए। गुस्साए बिजली विभाग के कर्मचारियों ने गांव की लाइट काट दी। यह मामला रात करीब 10 बजे के बाद का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
बाद में गांव के तमाम लोग एकत्र होकर थाने पहुंचे और उन्होंने एसएसओ के ऊपर जानबूझकर सप्लाई काटने का आरोप लगाया। उस वक्त तैनात एसएसओ पवन गिरि ने उपकेंद्र में तोड़फोड़, मारपीट के अलावा लूटपाट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस ने उसकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि मामला विद्युत उपकेंद्र में तोड़फोड़ और मारपीट का है। इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।