फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   bsp,badaun 145 vidhan sabha 2022, bisauli 142 vidhan sabha 2022, sahaswan 143 vidhan sabha 2022, bilsi 144 vidhan sabha 2022, shekhupur 146 vidhan sabha 2022, dataganj 147 vidhan sabha 2022

दातागंज में कैप्टन अर्जुन को मिली साइकिल की सवारी, शहर पर संशय कायम

Mon, 24 Jan 2022 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
bsp,badaun 145 vidhan sabha 2022, bisauli 142 vidhan sabha 2022, sahaswan 143 vidhan sabha 2022, bilsi 144 vidhan sabha 2022, shekhupur 146 vidhan sabha 2022, dataganj 147 vidhan sabha 2022
कैप्टन अर्जुन यादव। - फोटो : BADAUN
बदायूं। सपा ने रविवार को दातागंज विधानसभा सीट पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चेतना सिंह यादव के बेटे कैप्टन अर्जुन के नाम पर मोहर लगा दी। लखनऊ से दातागंज लौटने के बाद कैप्टन अर्जुन ने अपने आवास पर सपा का चुनाव चिह्न साइकिल लटकाकर संदेश दे दिया है कि वह दमदारी से चुनाव लड़ेंगे। कैप्टन को प्रत्याशी बनाने के बाद पूर्व विधायक सिनोद शाक्य और सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव के खेमों में मायूसी है।
विज्ञापन

कैप्टन अर्जुन ने 2017 का चुनाव सपा से बगावत करते हुए लड़ा था। वह दूसरे नंबर पर रहे थे। इस बार वह सपा से टिकट के दावेदार थे। इसके साथ ही पंचायत चुनाव के दौरान सपा में आने वाले पूर्व विधायक सिनोद शाक्य और सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव के बेटे अवनीश यादव भी दातागंज सीट से सपा के टिकट के दावेदार थे। तीनों लोग कई दिन से लखनऊ में डेरा डाले थे। रविवार को दातागंज सीट से सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कैप्टन अर्जुन का नाम तय कर दिया है। इसके बाद सिनोद शाक्य और प्रेमपाल सिंह यादव के खेमों में मायूसी है।
विज्ञापन

दूसरी ओर सपा ने अभी शहर विधानसभा सीट से प्रत्याशी का नाम तय नहीं किया है। दरअसल, शहर सीट से पूर्व विधायक आबिद रजा अपने आजम खां और सलीम शेरवानी से नजदीकी के दम पर टिकट हासिल करने में जुटे हैं। आबिद की पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव से काफी पुरानी तकरार है। इस कारण शहर सीट पर प्रत्याशी को लेकर संशय बना हुआ है। सूत्र बताते हैं कि लखनऊ में आबिद को बुलाकर टिकट फाइनल भी हो गया था पर धर्मेंद्र फैक्टर के चलते सिंबल मिलने में अड़चन आ रही है। कुछ सियासी दिग्गज दोनों में फिर से सुलह कराने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सपा जिलाध्यक्ष के बेटे करा सकते हैं नामांकन
सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह के बेटे व पूर्व ब्लॉक प्रमुख अवनीश यादव 27 जनवरी को निर्दलीय तौर पर नामांकन करा सकते हैं। सोशल मीडिया पर इस तरह के मेसेज चल रहे हैं और सपा को जोर का झटका देने की तैयारी बताया जा रहा है। कैप्टन को सिंबल मिलने के बीच इस खेमे में काफी निराशा है। हालांकि अवनीश के नामांकन कराने को लेकर परिवार अभी खुलकर कुछ नहीं बोल रहा है। जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि समर्थकों से बात करके पत्ते खोलेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed