फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BSNL's fiber cable cut between Moradabad-Thakurdwara, four hundred fifty connections stopped

मुरादाबाद- ठाकुरद्वारा के बीच कटी बीएसएनएल की फाइबर केबल, साढ़े चार सौ कनेक्शन ठप

Wed, 21 Apr 2021 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
BSNL's fiber cable cut between Moradabad-Thakurdwara, four hundred fifty connections stopped
बदायूं। सोमवार को दिन भर प्रभावित रहने के बाद मंगलवार को भी बीएसएनएल की फाइबर लाइन ठप हो गई। पता चला कि मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा के बीच अंडरग्राउंड लाइन कहीं से कट जाने के कारण शहर समेत उझानी के लगभग साढ़े चार सौ कनेक्शन बंद हो गए। चूंकि मामला दूसरे जिले से जुड़ा था इसलिए स्थानीय अधिकारियों ने भी हाथ खड़े कर दिए। शाम तक सेवा सुचारु नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

बीएसएसनएल की फाइबर लाइन अब उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत बनती जा रही है। सोमवार को लाइन लगभग पूरे दिन ठप रही। रात में जैसे तैसे इसका फाल्ट ढूंढकर लाइन चालू कराई गई थी लेकिन मंगलवार को यह फिर बंद हो गई। कई घंटे तक इंटरनेट कनेक्शन नहीं चलने पर उपभोक्ताओं ने इसकी जानकारी स्थानीय अधिकारियों से करनी चाही तो पता चला कि मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा के बीच कहीं फाइबर की अंडरग्राउंड लाइन कट गई है जिससे बदायूं के सभी कनेक्शन ठप हो गए हैं। चूंकि उझानी की लाइन भी बदायूं से होकर जा रही है इसलिए यहां के भी फाइबर कनेक्शन बंद हो गए, जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लावेला चौक, गांधी ग्राउंड, दिनेश चौक, स्टेशन रोड, सिविल लाइंस आदि के कनेक्शन पूरे दिन बंद रहे। बीएसएनएल के अनुसार लगभग इससे साढ़े चार सौ कनेक्शन प्रभावित हुए हैं। मंगलवार सुबह ठप हुई लाइन शाम तक सुचारु नहीं हो सकी थी। हालांकि स्थानीय अधिकारी लगातार मुरादाबाद के अधिकारियों से संपर्क कर समस्या का दूर करने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन

शुरू से लचर चल रही बीएसएसएल सेवा, निजी कंपनियां उठा रहीं फायदा
- उपभोक्ताओं के अनुसार बीएसएनएल की फाइबर सेवा अब उनके लिए मुसीबत बन गई है। बीएसएनएल फाइबर को मुश्किल से चार पांच माह ही यहां आए हुआ है लेकिन इसकी सेवा शुरू से ही लचर चल रही है। आए दिन कोई न कोई स्थानीय फाल्ट आ जाता है, जिसे ढूंढने में ही पूरा पूरा दिन निकल जाता है और उपभोक्ता हाथ पर हाथ धरे बैठे रहते हैं। ऐसे में लोगों का मोह इससे भंग होता जा रहा है वहीं निजी कंपनियां इसका फायदा उठाते हुए अपने कनेक्शनों की संख्या में बढ़ोतरी करती जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरादाबाद- ठाकुरद्वारा के बीच लाइन में कहीं फाल्ट आया है, जिसे दूर करने में वहां के कर्मचारी लगे हैं। मुरादाबाद के एजीएम से भी इस संबंध में बात हुई है। कमी को जल्द से जल्द दूर करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि स्थानीय उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना न करना पड़े। - आरएस यादव, एजीएम, बीएसएनएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed