फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   bsnl gives talk time

बीएसएनएल हर महीने देगा  20 रुपये मुफ्त टॉक टाइम

Tue, 20 Dec 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Tue, 20 Dec 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
bsnl gives talk time
mobile shimla
भारत संचार निगम लिमिटेड ने निजी मोबाइल कंपनियों को टक्कर देने की तैयारी कर ली है। उपभोक्ताओं को रिझाने के लिए बीएसएनएल ने एक और सौगात दी है। बीएसएनएल का मोबाइल सिम इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को पांच महीने तक हर महीने 20 रुपये का मुफ्त टॉक टाइम मिलेगा। इसके साथ ही 500 एमबी थ्री जी डाटा 28 दिन के लिए मिलेगा। ज्यादा से ज्यादा उपभोताओं को जोडने के लिए बुधवार को जिले के पांच नगरों के 25 स्थानों पर मेगा मेला लगाकर सिम वितरण किया जाएगा। यह जानकारी टीडीएम बीपी सिंह ने प्रेस वार्ता में दी।
विज्ञापन

ग्राहकों को लुभाने के लिए बीएसएनएल की पहले से कई योजनाएं चल रही हैं। बुधवार को शहर समेत बिल्सी, बिसौली, दातागंज और उझानी में 25 स्थानों पर सिम वितरण मेला लगाएगा। टीडीएम बीपी सिंह ने बताया कि मेला में बीएसएनएल का सिम 20 रुपये में उपलब्ध होगा। इसमें 10 रुपये का टॉक टाइम और 500 एमबी थ्र्री जी इंटरनेट डाटा मिलेगा। पांच महीने तक हर महीने 20 रुपये के मुफ्त टॉक टाइम की सुविधा भी होगी। इसके अलावा 119 रुपये के रिचार्ज पर बीएसएनएल से बीएसएनएल पर 28 दिन असीमित बात की सुविधा मिलेगी। 300 एमबी थ्री जी इंटरनेट डाटा भी मिलेगा। 339 रुपये के रिचार्ज भी किसी भी नेटवर्क पर सीमित बात की सुविधा के साथ एक जीबी थ्री जी डाटा 28 दिन के लिए मिलेगा। बुधवार को लगने वाले मेगा मेला में इंटरनेट और बेसिक फोन के लिए भी बुकिंग कराई जा सकती है। सिम और लैंड लाइन फोन के लिए उपभोक्ता को एक फोटो और वैध पहचान पत्र देना होगा। टीडीएम ने बताया कि आने वाले दिनों में उपभोक्ताओं को कई अन्य सुविधाओं पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed