{"_id":"691f6780c8528ab13108ab87","slug":"bsas-ex-account-and-clerks-mobile-were-hacked-badaun-news-c-123-1-sbly1001-151308-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बीएसए का एक्स अकाउंट, तो लिपिक का मोबाइल हुआ हैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बीएसए का एक्स अकाउंट, तो लिपिक का मोबाइल हुआ हैक
विज्ञापन
बदायूं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ-साथ एक बाबू भी साइबर क्राइम ठगों के फेर में फंस गए। इसकी वजह से जहां बीएसए का एक्स अकाउंट हैक हो गया, वहीं लिपिक का पूरा मोबाइल ही हैक हो गया था। कुछ समय के लिए लिपिक के फोन ने बिल्कुल काम करना बंद दिया था। बीएसए ने इसकी शिकायत सिविल लाइंस थाने में की। वहीं लिपिक ने व्हाट्सएप को डिलीट कर दिया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार के नंबर पर विभाग के काम से संबंधित फाइल और ओटीपी आते रहते हैं। इसी बीच में साइबर ठगों की ओर से भेजी गई फाइल भी खुल गई। साथ ही कुछ जानकारी मांगी। वह दे दी, इसके बाद उनका एक्स अकाउंट (ट्विटर) हैक हो गया। इसको लेकर बीएसए सिविल लाइंस थाने गए। वहां पर एक्सपर्ट ने उनका एक्स अकाउंट सही किया।
वहीं दूसरी ओर से शिक्षा विभाग में तैनात लिपिक पंकज कुमार के मोबाइल पर एक परिचित के मोबाइल से शादी के कार्ड जैसी फाइल आयी। वह एक काम से जा रहे थे, जल्दबाजी में उन्होंने फाइल ओपन की। फाइल की औपचारिकताएं पूरी करते हुए फोन ही हैक हो गया। करीब आधा घंटा फोन में वह कुछ नहीं कर सके। इसके बाद फोन खुला तो उन्होंने पहले एप्लीकेशन को डिलीट किया, फिर व्हाट्सएप डिलीट। इससे उनका काफी डाटा चला गया। हालांकि फोन सही हो गया। वहीं, परिचित से मैसेज के बारे में जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि उनके फोन से कोई मैसेज गया ही नहीं था।