फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BSA raids struck in the schools, cut the salaries of absent teachers

बीएसए ने स्कूलों में मारा छापा, गैरहाजिर शिक्षकों का वेतन काटा

Tue, 01 Mar 2016 11:37 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Tue, 01 Mar 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
BSA raids struck in the schools, cut the salaries of absent teachers
बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने मंगलवार को विकासखंड सहसवान और बिसौली क्षेत्र के तीन स्कूलों पर छापा मारा। बीएसए ने सबसे पहले प्रात: 10.50 बजे सहसवान क्षेत्र के गांव मेवली स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल को चेक किया। इस दौरान सहायक अध्यापक जितेंद्र कुमार शर्मा गैरहाजिर मिले। विद्यालय की रंगाई-पुताई भी कई वर्षों से नहीं कराई गई। विद्यालय परिसर में गंदगी भी पाई गई। पंजीकृत 83 में मात्र 13 छात्र उपस्थित मिले, जो एक ही कक्षा में सामूहिक रूप से बैठे थे। विद्यालय में सफाई नहीं कराई गई और न ही प्रार्थना कराई गई। इस पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक अमरेश कुमार का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोका गया है। गैरहाजिर सहायक अध्यापक जितेंद्र कुमार का भी एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

यहीं के प्राथमिक स्कूल में प्रधानाध्यापक रवेंद्रपाल के अलावा तीन अन्य शिक्षक उपस्थित मिले। शिक्षक ब्यास नंदन शर्मा गैरहाजिर मिले। उनका अवकाश उपस्थिति पंजिका पर अंकित था परंतु उनका कोई अवकाश प्रार्थना पत्र अथवा फोन द्वारा सूचना प्राप्त नहीं कराई गई। इस बिना सूचना के अवकाश प्रदान करने में सहयोगी मानते हुए प्रधानाध्यापक रवेंद्र पाल व शिक्षक व्यास नंदन शर्मा का एक दिन का वेतन काटा गया है। 11.10 बजे तक  216 में मात्र 19 बच्चे मौजूद थे। बीएसए को बिसौली क्षेत्र के गांव कोट के प्राथमिक स्कूल में सब कुछ ठीकठाक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed