{"_id":"586bb7ba4f1c1ba37815904f","slug":"bsa-office-service-book-missing-eluded-sum","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए कार्यालय से सर्विस बुक गायब, नहीं मिल पाई बीमा राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए कार्यालय से सर्विस बुक गायब, नहीं मिल पाई बीमा राशि
बदायूं, ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय से सर्विस बुक गायब, नहीं मिल पाई बीमा राशि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तहसील दिवस में आई 78 शिकायतों में 20 का मौके पर निस्तारण
डीएम ने गैरहाजिर उद्यान अधिकारी का जवाब तलब करने के निर्देश दिए
परिषदीय विद्यालय मूसापुर में तैनात प्रधानाध्यापक रामपाल की मृत्यु के साढ़े सात साल बाद भी बीमा की धनराशि न मिलने की शिकायत मृतक के वारिस संजीव सिंह ने करते हुए कहा कि बेसिक शिक्षा कार्यालय से उनके पिता की सेवा पुस्तिका गायब कर दी गई। डीएम पवन कुमार ने बीएसए को तलब कर दोषी बाबुओं के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश देकर शीघ्र बीमा भुगतान कराने के निर्देश दिए।
तहसील दिवस में आईं 78 शिकायतों में 20 का मौके पर निस्तारण कराया गया। गांव दिधौनी निवासी ब्रजपाल झा ने गांव में राशन की दुकान का प्रस्ताव खुली बैठक में एवं निष्पक्ष ढंग से कराने की मांग की। नगर के मोहल्ला संख्या दो निवासी रामप्रकाश, अन्नू आदि ने राशन वितरण को लेकर शिकायत की। इसके बाद डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्राथमिकता के आधार पर फरियादियों की समस्याओं का निराकरण किया जाए। तहसील दिवस में विद्युत, कोटेदारों एवं राजस्व विभाग की शिकायतें ज्यादा रहीं। डीएम ने एलडीएम और नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता को हिदायत देते हुए शिकायतों का निस्तारण शीघ्र करने के निर्देश दिए। जिला उद्यान अधिकारी आरएन वर्मा के अनुपस्थित पाए जाने पर डीएम ने जवाब तलब करके एक दिन के वेतन कटौती के निर्देश दिए।
तहसील दिवस में डीआईओएस राकेश कुमार, एक्सईएन छैल बिहारी लाल, डीएसओ रामेंद्र प्रताप सिंह, एसडीएम विधान जायसवाल, एसडीओ अवनीत प्रताप सिंह, तहसीलदार बालकराम यादव, पूर्ति निरीक्षक राहुलदीप गुप्ता, एसडीओ अवनीत प्रताप सिंह, जेई बिजली सीके पटेल, धर्मात्मा कुमार, स्वतंत्रवीर सिंह, किशनचंद्र, ईओ रजनी सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, दातागंज तहसील दिवस में राजस्व, राशन कोटा समेत 17 शिकायतकर्ताओं ने शिकायतें मिलीं। इसमें छह शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि इस बार की 11 और पिछली पांच शिकायतों का निस्तारण करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। तहसील दिवस में एसडीएम हरीराम सिंह यादव, तहसीलदार मनोज प्रकाश समेत तमाम अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।