{"_id":"66afdba9111014896b092624","slug":"bsa-found-illegal-schools-during-inspection-everything-is-fine-in-beos-report-badaun-news-c-123-1-sbly1002-123577-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बीएसए को निरीक्षण में मिले अवैध स्कूल, बीईओ की रिपोर्ट में सब ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बीएसए को निरीक्षण में मिले अवैध स्कूल, बीईओ की रिपोर्ट में सब ठीक
विज्ञापन
बदायूं। जिले में बिना मान्यता के सैकड़ों विद्यालय संचालित हैं। बीएसए ने सभी बीईओ को स्कूलों का निरीक्षण कर अवैध स्कूलों को बंद कराने के निर्देश दिए, लेकिन उनको अवैध स्कूल ही नहीं मिले। बीएसए (बेसिक शिक्षा अधिकारी) वीरेंद्र कुमार सिंह ने निरीक्षण किया तो उनको कई स्कूल अवैध ढंग से संचालित मिले। ऐसे सभी स्कूलों के संचालकों को नोटिस भेजकर तत्काल स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए हैं।
जिले में जितने भी अवैध स्कूल संचालित हैं वह सब बीईओ के संरक्षण में ही चल रहे हैं। यही वजह है कि उनको बचाते हुए अधिकारियों को जो रिपोर्ट भेजी जाती है उसमें एक भी अवैध स्कूल का जिक्र नहीं होता। निरीक्षण के नाम पर गाड़ी न होने का बहाना बीईओ बनाते आ रहे हैं। कागजों में ही निरीक्षण किया जा रहा है, जो निरीक्षण कर रहे हैं, उनमें केवल खानापूर्ति की जा रही है।
इसको देखते हुए बीएसए ने लगातार चार दिन तक जिले के स्कूलों का निरीक्षण किया तो बीईओ की हकीकत सामने आ गई। उनको कई स्कूल ऐसे मिले जो फर्जी तरीके से संचालित हो रहे हैं। उन्होंने सभी संचालकों को नोटिस भेजे हैं। वहीं स्कूल बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। साफ कहा है कि अगर इसके बाद भी स्कूल संचालित मिलता है तो स्कूल संचालक से 10 हजार रुपये रोज के हिसाब से जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
सभी बीईओ को निर्देशित किया है कि अपने-अपने क्षेत्र में चल रहे स्कूलों की जांच करें, जो बिना मान्यता के मिलें, उनको बंद कराते हुए कार्रवाई करें। अब तक संचालित मिले अवैध स्कूलों के संचालकों को नोटिस देकर बंद कराने को कहा गया है। इसके बाद भी संचालित मिले तो कार्रवाई कराएंगे। -वीरेंद्र कुमार सिंह, बीएसए