फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   man murdered who returning after seeing match for his sister marriage in budaun

बदायूं में संभल के युवक की हत्या: बहन का रिश्ता देखकर लौट रहा था भाई, हमलावर ने सीने में मारी दो गोलियां

Tue, 04 Mar 2025 11:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 04 Mar 2025 11:13 AM IST
सार

बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां सोमवार शाम संभल निवासी युवक की हत्या कर दी गई। वह अपनी बहन की शादी के लिए रिश्ता देखकर लौट रहा था। 

विज्ञापन
man murdered who returning after seeing match for his sister marriage in budaun
मृतक कैलाश का फाइल फोटो, घटनास्थल पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव बस्तोईया में सोमवार शाम बहन का रिश्ता देखकर घर लौट रहे बुलेट सवार संभल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के दौरान युवक का फुफेरे भाई भी बाइक पर सवार था। सूचना पर सहसवान सीओ कर्मवीर सिंह व इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से जानकारी की। युवक के फुफेरे भाई से पूछताछ की, लेकिन उसने कोई भी रंजिश होने से इन्कार किया है।

विज्ञापन


संभल के गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव गंगावास निवासी कैलाश (26 वर्ष) पुत्र कोमिल सोमवार दोपहर को जरीफनगर के गांव करियाबैन निवासी फुफेरे भाई पप्पू पुत्र झंडु के साथ बहन का रिश्ता देखने बस्तोईया गांव आया था। कैलाश ने बहन के लिए गांव बस्तोईया के रतनलाल के नाती को देखा था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly News: बैंककर्मी ने दी जान... पत्नी की बेवफाई से आहत होकर खाया जहर; प्रेमी ने दी थी ये धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम करीब साढ़े छह बजे कैलाश और उसका फुफेरा भाई घर के लिए लौट रहे थे। इसी बीच बस्तोईया का ही एक युवक वहां स्कूटी से आया और कैलाश को देखते ही उसने सीने में दो गोलियां मार दीं। इससे खून से लथपथ होकर कैलाश जमीन पर गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

मौके पर स्कूटी छोड़कर फरार हुआ आरोपी 
कैलाश के फुफेरे भाई ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह स्कूटी मौके पर छोड़कर तमंचा लहराता हुआ फरार हो गया। गोलियों की आवाज सुनते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस को हत्या की सूचना दी गई। सूचना पर सीओ व इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

पुलिस की पूछताछ में कैलाश के फुफेरे भाई ने बताया कि वह हत्यारे को नहीं जानते। उसने भाई को गोली क्यों मारी है। इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। सीओ कर्मवीर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि गोली मारने वाला गांव का ही कोई युवक है। उसकी तालाश की जा रही है। उधर, कैलाश की हत्या से उनके परिवार में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed