{"_id":"6aad79d0c712495d420efe31","slug":"brother-in-law-and-sisters-husband-injured-in-road-accident-while-returning-from-cremation-badaun-news-c-123-1-sbly1035-173452-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दाह संस्कार कर लौट रहे साले-बहनोई सड़क हादसे में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दाह संस्कार कर लौट रहे साले-बहनोई सड़क हादसे में घायल
विज्ञापन
उझानी। कछला से अपने दादा का दाह संस्कार कर बाइक सवार साले-बहनोई पीछे से स्कूटी की टक्कर से घायल हो गए। हादसा शुक्रवार शाम करीब पांच बजे बरेली-मथुरा हाईवे पर वितरोई मोड़ के पास हुआ।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कुड़ानरसिंहपुर निवासी बुजुर्ग होरीलाल का बृहस्पतिवार शाम निधन हो गया था। उनका दाह संस्कार शुक्रवार अपराह्न हुआ। उनके नाती राजकुमार (22) पुति रनवीर अपने बहनोई कासगंज में तईपुर निवासी अजय (25) पुत्र राधेश्याम दाह संस्कार कर बाइक से लौटते में वितरोई मोड़ के पास पहुंचे, उसी दौरान पीछे से स्कूटी ने टक्कर मार दी।
हेलमेट नहीं लगाए होने की वजह से राजकुमार का सिर और अजय के दोनों पैर लहूलुहान हो गए। घायल अजय ने बताया कि हादसे के बाद चालक अपनी स्कूटी को लेकर भाग गया। उसके साथी को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। दोनों घायलों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। चिकित्साधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि राजकुमार की हालत गंभीर है। उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है। संवाद