फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Brokers used to call themselves 'transport consultants', now looking for others too

खुद को ‘परिवहन सलाहकार’ बताते थे दलाल, अब औरों की भी तलाश

Fri, 30 Sep 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:36 AM IST
सार

एआरटीओ कार्यालय के बाहर काम कर रहे दलाल खुद को परिवहन सलाहकार बताकर काम करते थे।छापामार कार्रवाई के दौरान जब दलालों को पकड़ा गया, तो अन्य सामान के साथ उनके पास से कार्ड भी बरामद हुए थे।पुलिस ने इस दिशा में भी काम करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Brokers used to call themselves 'transport consultants', now looking for others too
परिवहन विभाग का कार्यालय। संवाद - फोटो : BADAUN

विस्तार

बदायूं। एआरटीओ कार्यालय के बाहर काम कर रहे दलाल खुद को परिवहन सलाहकार बताकर काम करते थे। बाकायदा उन्होंने इसके विजिटिंग कार्ड भी छपवा रखे थे। छापामार कार्रवाई के दौरान जब दलालों को पकड़ा गया, तो अन्य सामान के साथ उनके पास से कार्ड भी बरामद हुए थे। इधर, पुलिस अन्य दलालों की तलाश भी कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को एआरटीओ कार्यालय के बाहर सीओ सिटी आलोक मिश्रा और सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से छापा मारा था। इस दौरान 14 दलाल पकड़े गए थे। इन दलालों समेत करीब 15-20 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। पकड़े गए दलालों को जेल भेजा जा चुका है। इस कार्रवाई के दौरान 30 दुकानें सील की गईं थीं।
विज्ञापन

विवेचना के दौरान पुलिस को यह तो पता चल गया है कि कार, लैपटॉप, प्रिंटर आदि किसका था। पुलिस ने उसी के हिसाब से कार्रवाई की है, लेकिन अभी यह पता नहीं चला है कि जो दुकानें सील कराई गईं थीं, उन्हें किस दलाल ने किराये पर लिया था। अब थाना पुलिस एक-एक दुकान के बारे में जानकारी कर रही है। इसमें जिनके नाम से दुकान किराये पर होगी। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सील किए गए सामान में पुलिस को तमाम विजिटिंग कार्ड भी मिले, जिसमें दलाल के नाम के साथ परिवहन सलाहकार लिखा हुआ था। पुलिस ने इस दिशा में भी काम करना शुरू कर दिया है। अब अज्ञात दलालों की तलाश की जा रही है।

एआरटीओ कार्यालय के बाहर दलाली के मामले में अज्ञात दलालों की खोजबीन शुरू कर दी गई है। उनकी पहचान कर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। तमाम दलालों के पास परिवहन सलाहकार लिखे विजिटिंग कार्ड भी बरामद हुए है। -आलोक मिश्रा, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed