फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Brokers' office was running in the car outside the ARTO office

एआरटीओ कार्यालय के बाहर कार में चल रहा था ‘दलाली’ का दफ्तर, 14 गिरफ्तार

Wed, 28 Sep 2022 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:35 AM IST
सार

डीएम दीपा रंजन के निर्देशन में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने एआरटीओ कार्यालय के बाहर संयुक्त रूप से छापा मारा।एआरटीओ प्रशासन ने दलालों पर कार्रवाई को लिखा था पत्रचार माह पहले एआरटीओ कार्यालय में एक फर्जीवाड़ा पकड़ा गया था।कुछ दिन पहले एक दलाल ने कार्यालय के बाबू को ईंट मार दी थी।

विज्ञापन
Brokers' office was running in the car outside the ARTO office
दलालों की कार को खींचकर ले जाती पुलिस की क्रेन। संवाद - फोटो : BADAUN

विस्तार

बदायूं। डीएम दीपा रंजन के निर्देशन में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने एआरटीओ कार्यालय के बाहर संयुक्त रूप से छापा मारा। इस दौरान एक कार में दलालों का दफ्तर चलता मिला। कार से लैपटॉप, प्रिंटर समेत तमाम दस्तावेज बरामद किए हैं। मौके से 14 दलाल पकड़े गए हैं, जबकि पांच कार समेत काफी सामान बरामद हुआ। तमाम दलाल अपनी दुकानें बंद करके भाग गए। शाम तक अधिकारियों ने 30 दुकानों को सील कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर में एआरटीओ कार्यालय के बाहर काफी भीड़ थी। तमाम दलाल अपने में व्यस्त थे। तभी अचानक सीओ सिटी आलोक मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजेश कुमार सिंह, सिविल लाइंस इंस्पेक्टर राजेश कुमार, कोतवाली इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान और शेखूपुर चौकी इंचार्ज प्रभात कुमार पुलिस बल के साथ एआरटीओ कार्यालय पहुंचे। अचानक चेकिंग शुरू कर दी गई। कुछ पुलिसकर्मियों ने दुकानों में जमे दलालों को घेरना शुरू किया। कार्रवाई से दलालों में अफरातफरी मच गई। तमाम दलाल अपनी दुकानों के शटर गिराकर भाग खड़े हुए। पुलिस ने दौड़ाकर 14 दलालों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

वाहनों की तलाशी के दौरान एक कार ऐसी पकड़ी गईं, जिनमें लैपटॉप, प्रिंटर और तमाम दस्तावेज रखे हुए थे। कार में पंखे तक लगे थे। यहीं से दलाली का धंधा चल रहा था। यहां चार कारें और भी खड़ी थीं। इन कारों समेत कुर्सियां आदि सामान भी कब्जे में ले लिया है। सभी कारें शेखूपुर पुलिस चौकी ले जाकर खड़ी कर दी गई हैं, जबकि दलालों को सिविल लाइंस थाने ले जाकर कार्रवाई की जा रही है। शाम को 30 दुकानों को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन ने दलालों पर कार्रवाई को लिखा था पत्र
चार माह पहले एआरटीओ कार्यालय में एक फर्जीवाड़ा पकड़ा गया था। बाबू मनोज कुमार गौतम ने एक मृत व्यक्ति के नाम की बाइक उसको कार्यालय में उपस्थित दिखाकर उसके भाई के नाम ट्रांसफर कर दी थी। इस पर मनोज को निलंबित कर दिया था। जब यह मामला ज्यादा उछला तो एआरटीओ प्रशासन आरबी गुप्ता ने डीएम को दलालों पर कार्रवाई के लिए एक पत्र लिखा था। कुछ दिन पहले एक दलाल ने कार्यालय के बाबू को ईंट मार दी थी। तभी से पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी बड़ी कार्रवाई की तैयारी में थे।
शुक्रवार या शनिवार को होनी थी कार्रवाई
सीओ सिटी आलोक मिश्रा के मुताबिक दलालों पर कार्रवाई बीते शुक्रवार या शनिवार को होनी थी। इसके लिए चौकी पुलिस को पहले भेजा गया था, लेकिन यहां ज्यादा भीड़ नहीं थी। इससे उस दिन छापा नहीं मारा गया। मंगलवार को ज्यादा भीड़ की सूचना पर यह कार्रवाई की गई और इसमें बड़ी सफलता भी मिली।
उच्चाधिकारियों के आदेश पर एआरटीओ कार्यालय के बाहर छापा मारा गया है। यहां से अब तक 14 दलाल गिरफ्तार किए गए हैं और पांच कार बरामद हुई हैं। कार से लैपटॉप, प्रिंटर आदि भी बरामद हुआ है। सभी दलालों पर कार्रवाई की जा रही है। -आलोक मिश्रा, सीओ सिटी

एआरटीओ कार्यालय के बाहर लंबे समय से दलालों की सूचना मिल रही थी। अब संयुक्त रूप से कार्रवाई गई है। पकड़े गए दलालों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उनके वाहन सीज किए जाएंगे। कार्यालय के बाहर स्थित दलालों की दुकानों को सील करा दिया गया है। -ब्रजेश कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट

एआरटीओ कार्यालय के बाहर कार्रवाई के दौरान मौजूद सीओ सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट, एआरटीओ प्रशासन और इंस?

एआरटीओ कार्यालय के बाहर कार्रवाई के दौरान मौजूद सीओ सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट, एआरटीओ प्रशासन और इंस?- फोटो : BADAUN

एआरटीओ कार्यालय के बाहर पकड़े गए दलालों को पकड़कर ले जाती पुलिस। संवाद

एआरटीओ कार्यालय के बाहर पकड़े गए दलालों को पकड़कर ले जाती पुलिस। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed