फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Broker beats shopkeeper outside ARTO office

एआरटीओ कार्यालय के बाहर दलाल ने दुकानदार को पीटा

Fri, 17 Dec 2021 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Broker beats shopkeeper outside ARTO office
बदायूं। एआरटीओ कार्यालय के बाहर बृहस्पतिवार दोपहर एक दलाल ने दुकानदार से मारपीट कर दी। उसके साथ गालीगलौज की और उसका सामान लेकर भाग गया। सूचना पर गांव के तमाम लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बहेड़ी निवासी केपी की एआरटीओ कार्यालय के बाहर चाय की दुकान है। बताते हैं कि बृहस्पतिवार दोपहर केपी अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान वहीं रहने वाला एक दलाल आया और उसने कुछ गुटखे तोड़ लिए। सिगरेट भी उठा ली। जब केपी ने अपने रुपये मांगे तो उसके साथ मारपीट कर दी और गालीगलौज करता हुआ चला गया। ये देखकर मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर बहेड़ी गांव के तमाम लोग लाठी-डंडे लेकर एआरटीओ कार्यालय पहुंच गए। काफी देर तक वह दलाल को खोजते रहे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। लोगों ने बमुश्किल उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया। बाद में इसकी सूचना सिविल लाइंस पुलिस को दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed