फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bright sunshine came out after drizzle in the morning

Budaun News: सुबह में बूंदाबांदी के बाद निकली तेज धूप

Thu, 18 May 2023 11:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Bright sunshine came out after drizzle in the morning
बृहस्पतिवार सुबह को आसमान में छाये बादल। संवाद
- 22-23 मई को एक बार फिर बदल सकता है मौसम, बादल छाने के साथ हो सकती है बूंदाबांदी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। बृहस्पतिवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली। सुबह में आंधी और बूंदाबांदी से तापमान में कमी आ गई तो लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि सात बजे के करीब फिर से धूप निकल आई। मौसम के जानकारों के अनुसार, अभी गर्मी और बढ़ेगी। अगले सप्ताह की शुरुआत में मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है।
इस साल मई में मौसम का एक अलग ही मिजाज देखने के लिए मिल रहा है। माह की शुरुआत में बारिश के कारण अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहा है तो अब अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच चुका है। पिछले कुछ समय से गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे आम लोगों का जीना मुहाल है।
विज्ञापन

वहीं, बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई, जिससे तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई। पर यह राहत ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। सुबह सात बजे से निकली धूप ने लोगों को परेशान कर दिया। लोग दिन में पेड़ों की छांव तलाशते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी आलोक सागर गौतम के अनुसार, इस सप्ताह धूप और गर्मी ऐसे ही पड़ेगी। अगले सप्ताह तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। अगले सप्ताह की शुरुआत यानी 22-23 मई को बादल छाने के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश का अनुमान है।


एक सप्ताह में पारे का ये रहा मिजाज (डिग्री सेल्सियस में)
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
12 मई 39.8 26.2
13 मई 42.5 29.1
14 मई 43.6 30.1
15 मई 43.0 30.8
16 मई 43.0 30.0
17 मई 42.4 31.3
18 मई 41.9 31.4

गर्मी के मौसम में बच्चों का रखें विशेष ख्याल
छोटे बच्चों के लिए ये मौसम खासी परेशानी लेकर आया है। जिला अस्पताल समेेत प्राइवेट डॉक्टरों के यहां बच्चों को लेकर आने वाले माता-पिता की संख्या खासी है। बच्चों में उल्टी, दस्त समेत जुकाम और खांसी भी देखी जा रही है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव कुमार रोहतगी कहते हैं कि इस समय बच्चों का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। विशेषकर छोटे बच्चों को धूप में लेकर नहीं निकलें। उन्हें पानी उबालकर पिलाएं और हल्का आहार दें। दस्त होने पर शरीर में पानी की कमी हो जाती है, इसलिए ओआरएस का घोल नियमित अंतराल पर देते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed