फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   bride death on third day

विवाह के तीसरे दिन ससुराल में दुल्हन की मौत, हंगामा

Sat, 28 Nov 2020 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
bride death on third day
बदायूं। शहर के चौधरी सराय मोहल्ले में शुक्रवार देर शाम शादी के तीसरे दिन निभाई जा रही गांठ खोलने की रस्म के बाद एक नई नवेली दुल्हन की अचानक मौत हो गई। इसकी सूचना पर मायके वालों के होश उड़ गए। वह अपने परिवार के साथ बदायूं पहुंच गए। तब तक ससुराल वाले दुल्हन के शव को जिला अस्पताल ले गए। यहां खूब हंगामा हुआ। इसकी सूचना पर सीओ सिटी और इंस्पेक्टर कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने समझाबुझाकर परिवार वालों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बरेली शहर के मोहल्ला बिहारीपुर कसगरान निवासी अशोक कुमार गुप्ता ने दो दिन पहले 25 नवंबर को अपनी बेटी शिवानी गुप्ता की शादी बदायूं सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी सराय निवासी नवनीत साहू पुत्र सुभाष चंद्र साहू के साथ की थी। वैवाहिक कार्यक्रम शहर की साहू धर्मशाला में आयोजित हुआ था। अशोक कुमार गुप्ता अपनी बेटी, परिवार और रिश्तेदारों के साथ यहीं आ गए थे। इससे पूर्व उन्होंने दहेज का सामान भेज दिया था। अशोक गुप्ता के मुताबिक उन्होंने बेटी की शादी बड़ी धूमधाम से की। 26 नवंबर गुरुवार को बेटी को ससुराल विदा किया। उसके बाद वह अपने घर आ गए।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह बेटी की ससुराल में गांठ खोलने की रस्म अदाएगी हुई। दोपहर के समय उसने खाना खाया। उसी दौरान उनकी बेटी से वीडियो कॉलिंग हुई। उस समय बेटी बिल्कुल ठीक थी। मात्र आधा घंटा बाद नवनीत साहू ने फोन किया कि शिवानी की तबीयत बहुत खराब है। वह तुरंत बदायूं आ जाएं। उन्होंने कहा कि बरेली में एक से बड़े एक चिकित्सक हैं। उसे बरेली ले आओ लेकिन उन्होंने बदायूं ही बुला लिया। ससुराल वाले उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, जब मायके वाले अस्पताल पहुंचे और उन्होंने बेटी की लाश देखी तो उनके होश उड़ गए। धीरे-धीरे करके उनके परिवार और तमाम रिश्तेदार पहुंच गए। अस्पताल में हंगामा हो गया। इसकी सूचना पर सदर कोतवाली इंस्पेक्टर विनोद कुमार चाहर पहुंच गए। बाद में सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी आ गए। उन्होंने परिवार वालों को जैसे-तैसे समझाया। कहा कि दुल्हन के शव का पैनल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसमें कोई लापरवाही नहीं होगी। जो सच्चाई होगी। उसके अनुसार कार्रवाई होगी। फिलहाल मायके वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। दुल्हन की मौत कैसे हुई। अभी ये पता नहीं चला है। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि दुल्हन ने कोई जहरीला पदार्थ खाया है। पुलिस ने दुल्हन के शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता बोले-तीखे मिजाज है नवनीत, दहेज में मांगा था कंपनी का सामान
-दुल्हन के पिता अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी में सबकुछ दिया है। दूल्हा नवनीत ने जो बताया, जिस कंपनी का बताया, वो दिया। उन्होंने सारा सामान बाइक, वाशिंग मशीन, फ्रिज, कूलर और अन्य सामान पैक करवाकर ट्रांसपोर्ट पर भिजवा दिया था। कहा था कि उनका सारा सामान सुरक्षित आ जाएगा, लेकिन नवनीत इसके लिए तैयार नहीं हुआ। वह बोला कि उसे बदायूं लाकर सामान दो। इसके बावजूद उन्हें पूरा सामान यहां पहुंचाया।
जिला अस्पताल से गिरफ्तार हुआ नवनीत
-जिस समय दुल्हन का शव जिला अस्पताल लाया गया था। उस समय नवनीत भी जिला अस्पताल में मौजूद था। हंगामा और परिवार वालों का आक्रोश देखकर पुलिस ने नवनीत को अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया। उसे कोतवाली भेज दिया गया है। तहरीर आने पर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो सकती है।

शादी के तीसरे दिन दुल्हन की अचानक मौत हुई है। उसकी मौत कैसे हुई। अभी ये कहना मुश्किल है। ये तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल उसके शव का पैनल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट में जो आएगा। उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इस मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी।
विनय कुमार द्विवेदी, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed