फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bride absconding with jewelery worth lakhs on second day of marriage

लुटेरी दुल्हन: शादी के दूसरे दिन लाखों के जेवर लेकर भागी, बाजार में पति से बोली- घर जाओ मैं आती हूं

Tue, 29 Mar 2022 10:03 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, दबतोरी (बदायूं)
संवाद न्यूज एजेंसी, दबतोरी (बदायूं) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 29 Mar 2022 10:03 PM IST
सार

बिसौली कस्बे के कच्ची सराय मोहल्ला निवासी ओमप्रकाश की मुरादाबाद में शादी हुई। कस्बे के ही दो लोगों ने उसे लड़की दिखाई और शादी कराने के लिए उससे डेढ़ लाख रुपये ले लिए। आरोपियों ने सोमवार को स्टांप पेपर पर दोनों की शादी करा थी। मंगलवार को दुल्हन बाजार करने के बहाने बाहर गई। जहां खरीदारी के बाद वह चकमा देकर फरार हो गई। पीड़ित ने मामले को लेकर पुलिस को तहरीर दी है। 

विज्ञापन
Bride absconding with jewelery worth lakhs on second day of marriage
शादी के दूसरे दिन दुल्हन लाखों के जेवर लेकर फरार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं बिसौली कोतवाली क्षेत्र में एक दुल्हन शादी के दूसरे दिन लाखों के जेवर, कपड़े लेकर फरार हो गई। दुल्हन मूल रूप से कहां की रहने वाली है, ये पता नहीं चला है। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


बिसौली कस्बे के कच्ची सराय मोहल्ला निवासी ओमप्रकाश के मुताबिक 25 मार्च को उसे कस्बे के ही दो लोग मिले थे। उन्होंने कहा था कि वह उसकी शादी कराएंगे। दूसरे दिन वे लोग उसे मुरादाबाद ले गए। वहां ईदगाह मोहल्ले में उसे लड़की दिखाई गई। लड़की देखने के बाद वह शादी के लिए राजी हो गया तो बिचौलियों ने शादी कराने के लिए उससे डेढ़ लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन


इसके बाद सोमवार का दिन शादी के लिए तय कर दिया गया। 28 मार्च सोमवार को वह मुरादाबाद पहुंचा। जहां उन दोनों ने दो वकील बुलाकर स्टांप पेपर पर उनकी शादी करा दी। शाम को वह दुल्हन को लेकर घर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह दुल्हन ने कहा कि वह कुछ सामान खरीदने जाएगी। वह उसे बाजार ले गया। वहां पर 17 हजार के सोने के कुंडल और साढ़े छह हजार के कपड़े खरीदे। इस दौरान उनके साथ किरायेदार की बेटी प्रीति भी आई थी। दुल्हन ब्यूटी पार्लर में चली गई और उसने ओमप्रकाश से कहा कि आप घर जाओ वह प्रीती के साथ स्कूटी पर आ जाएगी।

उसके घर जाने के बाद दुल्हन प्रीति को बैठाकर स्कूटी चंदौसी की ओर दौड़ा दी। प्रीति ने जब इसका विरोध किया तो दुल्हन ने उसे धक्का देकर गिरा दिया। फिर स्कूटी छोड़कर एक ट्रक में सवार होकर दुल्हन फरार हो गई। ओमप्रकाश ने पुलिस को तहरीर दी है। सीओ बिसौली शक्ति सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed