फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Brakes on trains, Start patrolling on Route

मालगाड़ियों पर ब्रेक, रूट पर पेट्रोलिंग शुरू

Sun, 12 Jul 2015 11:55 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sun, 12 Jul 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Brakes on trains, Start patrolling on Route
बरेली- कासगंज के बीच नई ब्रॉडगेज लाइन पर बरसात का साया पड़ जाने से रेलवे अफसर बेचैन हो उठे हैं। पिछले दिनों गौर कराया गया तो कुछ स्थानों पर लाइन के आसपास मिट्टी बह जाने की भनक लगते ही मालगाड़ियों का संचालन रोक दिया गया। बरेली से कासगंज तक इंजन दौड़ा कर आंकलन भी करा लिया गया लेकिन अभी तक सबकुछ सामान्य नहीं कहा जा सकता। फिलहाल रेलवे ने मालगाड़ियों पर ब्रेक लगाकर पेट्रोलिंग शुरू करा दी है।
विज्ञापन

बरेली-कासगंज नई ब्रॉडगेज लाइन पर काम पूरा हो जाने के बाद पिछले महीना सीआरएस भी हो चुका है लेकिन अभी तक ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं कराए जाने के पीछे विभाग की जो मंशा सामने आई है उससे साफ है कि बरसात के दिनों में वह कोई खतरा मोल लेना नहीं चाहते। तीन-चार दिन पहले बरेली से कासगंज के बीच करीब चार- पांच स्थानों पर ट्रैक के आसपास से बरसाती पानी के चपेट में आने से मिट्टी के बह जाने का मामला सामने आया था। रेलवे ने मालगाड़ियों के संचालन पर ब्रेक लगाकर  सभी स्थानों पर मिट्टी कार्य पूरा भी करा लिया है लेकिन बरसात अभी थमी नहीं है।
विज्ञापन

हालांकि शुक्रवार शाम को बरेली से चलकर कासगंज पहुंचे इंजन के चालक ने अफसरों को कोई खास दिक्कत नहीं बताई लेकिन मौसम विभाग की रिपोर्टों पर गौर कर रहे रेलवे अफसरों ने फिर तेज बरसात होने के अनुमान के बीच अभी तक मालगाड़ियों का संचालन शुरू नहीं कराया गया है। रेलवे ने बरेली- कासगंज के बीच ट्रैक पर पेट्रोलिंग का काम भी शुरू करा दिया गया है। पेट्रोलिंग कर्मियों की सूचना पर ही शनिवार रात फिर हुई बरसात में ट्रैैैैक के आसपास से बही मिट्टी से खाली जगहों को भरवाने का काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed