फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Brakes fail of double decker bus at breaker, shouts in passengers

ब्रेकर पर डबल डेकर बस के ब्रेक फेल, यात्रियों में मची चीख-पुकार

Mon, 08 Mar 2021 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Brakes fail of double decker bus at breaker, shouts in passengers
उझानी/कछला। जयपुर से सवारियों को लेकर बरेली जा रही निजी डबल डेकर बस का कछला में ब्रेकर पर ब्रेक फेल हो गया। इससे अनियंत्रित बस का अगला हिस्सा सड़क से नीचे उतर गया। हालांकि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे एक मकान और खोखे से टकराने से बचा लिया। हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ हालांकि चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

मामला रविवार सुबह करीब छह बजे का है। बरेली-मथुरा हाईवे से होकर दो-तीन निजी डबल डेकर बसें जयपुर से बरेली को निकलती हैं। राजस्थान के जयपुर की डबल डेकर बस तेज रफ्तार में सुबह कछला में पहुंची, तभी स्पीड ब्रेकर क्रॉस करते समय अचानक ब्रेक फेल हो गया। इसमें करीब 80 सवारियां थीं। अधिकतर सवारियां बरेली जिले की थीं। ब्रेक फेल होते ही बस सड़क किनारे उतरकर पेड़ से सट गई।
विज्ञापन

हादसे के दौरान बस में सवार यात्रियों ने चीख-पुकार मचानी शुरू कर दी। आवाज सुनकर आसपास घरों से भी लोग बाहर निकल आए। उन्होंने सवारियों को पास में बैठाकर पानी आदि मुहैया कराया। हालांकि किसी भी सवारी को चोट नहीं आई है लेकिन अगर बस सड़क किनारे खंदी में पलटती तो बड़ा हादसा हो सकता था। सवारियों में रेहान और मुजम्मिल ने बताया कि चालक की सूझबूझ से ही हादसा टला है। बाद में कछला चौकी से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चालक ने बस के मालिक से बात कर दोपहर में दूसरी बस की व्यवस्था कराई। तब कहीं जाकर वे गंतव्य की ओर रवाना हुुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed