फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   boyfriend cheated on girlfriend in Budaun

धोखेबाज प्रेमी: शादी का झांसा देकर लूटी आबरू, अब प्रेमिका को छोड़ दूसरी युवती से कर रहा शादी

Thu, 08 Jun 2023 08:39 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 08 Jun 2023 08:39 AM IST
सार

बदायूं के युवक ने युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद उसने युवती को अपने कमरे पर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर उसका गर्भपात करा दिया। 

विज्ञापन
boyfriend cheated on girlfriend in Budaun
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं जनपद के रहने वाले युवक ने नोएडा में अनुसूचित जाति की युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। युवती गर्भवती हुई तो गर्भपात करवा दिया। इसके बाद छात्रा को छोड़कर गांव लौट आया। युवक की शादी की भनक लगते ही पीड़ित युवती उसावां थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी।

विज्ञापन


उसावां थाना क्षेत्र के गांव नवीगंज का रहने वाला युवक नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। साथ में ही हरदोई की रहने वाली युवती भी काम करती थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई तो युवक ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। युवती ने कहा कि वह अनुसूचित जाति से है, इसलिए तुम्हारे परिजन उसे स्वीकार नहीं करेंगे। युवती काफी दिनों तक उसके झांसे से बचती रही। इसी बीच युवक ने कहा कि उसने अपने परिवार वालों से बात कर ली है, वह शादी के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

कई बार किया दुष्कर्म 

युवती उसकी बातों में आ गई। इसके बाद उसने युवती को अपने कमरे पर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इसी बीच युवती जब गर्भवती हुई तो युवक ने उसका गर्भपात करा दिया। फरवरी में युवती को कमरे पर ही छोड़कर युवक नोएडा से अपने गांव नवीगंज चला आया। तब से वापस नोएडा नहीं गया। इस दौरान युवती ने उससे कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को युवती को गांव के ही एक युवक ने जानकारी दी कि उसके प्रेमी की शादी हो रही है। युवती अपने परिजनों के साथ उसावां थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई। उसने पुलिस को बताया कि शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस संबंध में एसओ रामेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। फिलहाल घटनाक्रम नोएडा का है। फिर भी अपने स्तर से जांच कराई जा रही है।

युवक के परिजन युवती को मान चुके थे पुत्रवधू

गर्भपात कराने के बाद युवक ने युवती से दूरी बना ली थी। किसी तरह युवती को युवक के घर का पता चल गया तो वह सीधे उसे गांव पहुंच गई। उसने घर में हंगामा किया तो युवक के माता-पिता ने उसको अपनी पुत्रवधू मान लिया। इसके बाद युवक भी युवती को कई बार गांव ला चुका था। युवक के परिजनों के साथ युवती का वीडियो भी वायरल हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed