फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Boy loses life due to quack's wrong treatment.

Budaun News: झोलाछाप के गलत इलाज से चली गई बालक की जान

Sun, 14 Jun 2026 11:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Boy loses life due to quack's wrong treatment.
दातागंज के गांव बक्सेना में ़ृ साल के बाल की मौत के बाद विलाप करती परिवार की महिलाएं। संवाद - फोटो : सांकेतिक
दातागंज। थाना हजरतपुर क्षेत्र के गांव बक्सेना में रविवार को झोलाछाप के गलत इलाज से एक बालक की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि रविवार सुबह बालक के पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत होने पर वे उसे लेकर झोलाछाप के पास गए थे। ग्लूकोज चढ़ने के दौरान ही बालक की हालत बिगड़ने लगी। आरोपी झोलाझाप मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बक्सेना निवासी राम के आठ बच्चे हैं। इसमें 4 लड़के और 4 लड़कियां हैं। इसमें नन्हें 12 वर्ष सभी भाइयों में सबसे छोटा था। नन्हें के भाई जितिन ने बताया कि रविवार सुबह नन्हें को पेट दर्द के साथ उल्टी होना शुरू हो गईं। तबीयत में सुधार न होने पर उसे गांव के ही झोलाछाप के पास लेकर गए।
विज्ञापन

झोलाछाप ने क्लीनिक पर भर्ती कर ग्लूकोज चढ़ाना शुरू किया। आरोप लगाया कि ग्लूकोज चढ़ते ही बालक की तबीयत बिगड़नी शुरु हो गई। तबीयत बिगड़ने के दौरान झोलाछाप ने उसे दो-तीन इंजेक्शन लगा दिए। इससे उसकी तबीयत और अधिक खराब होने लगी। बालक के मुंह से झाग आने शुरु हो गए। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर आधे घंटे में बालक की मौके पर मौत हो गई। बालक की मौत के बाद झोलाछाप मौके से भाग निकला। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर झोलाछाप पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



घर से पैदल चलकर गया था नन्हें
नन्हें के भाई जितेंद्र ने बताया कि तबीयत खराब होने पर नन्हें रविवार को घर से पैदल चलकर झोलाझाप के यहां पहुंचा था। बाद में उसका शव घर पहुंचा।

झोलाछापों के इलाज से जिले में हो रहीं लगातार मौतें
जिले में पिछले कुछ समय में झोलाछाप के इलाज से कई मौतें हो चुकी हैं। बदायूं में बीते दिनों एक महिला की झोलाछाप के गलत इलाज के कारण मौत हो गई थी। दातागंज में दो दिन पहले एक युवक की मौत हो चुकी है। इसके बाद परिजनों ने झोलाछाप की दुकान पर जाकर हंगामा किया था। वहीं, इस्लामनगर, बिल्सी और बिसौली में भी झोलाछापों के इलाज से मौतें हो चुकी हैं। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है।



झोलाछाप के गलत इलाज से बालक की मौत होने का मामला संज्ञान में आया है। बालक की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई कर झोलाछाप की गिरफ्तारी की जाएगी। - राहुल पांडेय, क्षेत्राधिकारी दातागंज

दातागंज के गांव बक्सेना में ़ृ साल के बाल की मौत के बाद विलाप करती परिवार की महिलाएं। संवाद

दातागंज के गांव बक्सेना में ़ृ साल के बाल की मौत के बाद विलाप करती परिवार की महिलाएं। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed