फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   boy died due to shock

Budaun News: पोल के अर्थिंग तार में उतरा करंट, बालक की मौत

Mon, 30 Jan 2023 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
boy died due to shock
ककराला (बदायूं)। कस्बे के वार्ड सात में सोमवार शाम करंट लगने से पांच वर्षीय अजहान की मौत हो गई। वह उस वक्त पोल के पास खेल रहा था। उस समय पोल के अर्थिंग तार में करंट उतर आया। वह खेल-खेल में अर्थिंग तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी जान चली गई।
विज्ञापन

उसहैत थाना क्षेत्र के गांव बची झझरऊ निवासी अजहान पुत्र बंटी करीब दो माह से कस्बे के वार्ड सात में अपनी ननिहाल में रह रहा था। परिवार वालों के मुताबिक दो माह पहले उसका पिता हैदराबाद में भट्ठे पर मजदूरी करने गए थे, इससे उसकी मां हुमा अजहान और उसकी दो बहनों के साथ अपने मायके में आ गई थी। तब से पूरा परिवार वार्ड सात में रह रहा है।
विज्ञापन

सोमवार शाम अजहान अपनी ननिहाल में घर के सामने खेल रहा था। उससे पहले हल्की बरसात भी हुई थी। वहीं घर के सामने लगे पोल के अर्थिंग के तार में बरसात से करंट उतर आया। इसके बारे में लोगों को जानकारी नहीं थी। अजहान ने खेल-खेल में अर्थिंग तार छू लिया, जिससे करंट लगने से वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे देखकर मोहल्ले के लोग दौड़ पड़े। उन्होंने डंडा आदि से उसे तार से अलग किया। परिवार वाले उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर थाना पुलिस भी वहां पहुंच गई लेकिन परिवार वालों ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। परिवार वाले उसके शव को अपने गांव बची झझरऊ ले गए हैं। वहीं उसके शव को दफन किया जाएगा।

इस हादसे से कस्बे के लोगों में काफी गुस्सा है। कस्बे में इस तरह का यह पांचवां मामला है। लोगों ने बताया कि पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed