फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Both sides lodged cross-complaints regarding the violent clash that took place in the Collectorate complex.

Budaun News: कलक्ट्रेट परिसर में हुए खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों ने दर्ज कराई क्रॉस रिपोर्ट

Wed, 24 Jun 2026 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Both sides lodged cross-complaints regarding the violent clash that took place in the Collectorate complex.
बदायूं। कलक्ट्रेट परिसर में सोमवार को अधिवक्ता पक्षों के बीच हुए विवाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक पक्ष ने रंगदारी मांगने, तमंचा दिखाने और मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष ने चाकू-डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जालंधरी सराय निवासी अधिवक्ता फहीम अहमद खां ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि कचहरी में लंबित एक केस की रंजिश के चलते सवाउद्दीन, उनकी पत्नी अधिवक्ता मुशर्रत बानो, सलाउद्दीन और चांद ने सोमवार अपराह्न करीब दो बजे कलक्ट्रेट परिसर में उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन

आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि आरोपियों ने तमंचा दिखाकर मुकदमा वापस लेने और एक लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। विरोध करने पर मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी गई। घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से महिला अधिवक्ता मुशर्रत बानो ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि वह अपने पति शाबउद्दीन के साथ अपराह्न करीब 1:45 बजे डीएम कार्यालय की ओर जा रही थीं। कलक्ट्रेट गेट के पास फहीम उर्फ फहीम अहमद, नईम उर्फ नम्मू और उनके तीन अन्य साथियों ने उन्हें घेर लिया।

आरोप लगाया कि इसी बीच फहीम पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज के बाद चाकू, डंडे और बेल्ट से हमला कर दिया। हमले में वह और उनके पति घायल हो गए। महिला अधिवक्ता ने तहरीर में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कराने की मांग की है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

दोनों पक्षों की तहरीर के आधार केस दर्ज किया गया है। मामले में जांच कर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी। - रजनीश कुमार उपाध्याय, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed