फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   bord exam

हाथ पर लिखकर लाए नकलची को पकड़ा

Sat, 21 Feb 2015 08:47 PM IST
badaun
badaun Updated Sat, 21 Feb 2015 08:47 PM IST
विज्ञापन
bord exam

विज्ञापन
यूपी बोर्ड में जहां नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापक सख्ती बरत रहे हैं। शनिवार को ऐसे ही एक नकलची को कक्ष में घुसने से पहले ही पकड़ लिया गया। इंटरमीडिएट हिंदी सेकेंड पेपर में झाड़े के दौरान ही केंद्र व्यवस्थापक ने हाथ पर लिखकर लाए नकलची को पकड़ लिया। उसकी डांट लगाई। इसके बाद साबुन से हाथ धुलवाकर परीक्षा में बैठने दिया गया।

नूरपुर पिनौनी स्थित जनता इंटर कॉलेज में शनिवार को दोपहर की पाली में इंटरमीडिएट हिंदी सेकेंड का पेपर था। परीक्षा कक्ष में बच्चों को भेजने से पहले से गेट पर जब परीक्षार्थियों को झाड़ा लिया गया तो एक परीक्षार्थी के हाथ पर लिखी नकल पकड़ में आ गई। उसे तुरंत लाइन से अलग खड़ा कर दिया गया। इसके बाद उससे ऐसा करने के लिए सवाल भी किए। इस पर छात्र नर्वस हो गया। उसकी डांट भी लगाई गई। इसके बाद साबुन से उसका उस छात्र का हाथ साफ कराया गया और कक्ष निरीक्षक की कड़ी निगरानी में परीक्षा देने के लिए बैठाया गया। केंद्र व्यवस्थापक सुनील मिश्रा ने बताया कि छात्र को परीक्षा शुरू होने से पहले ही पकड़ लिया था। उसने अपनी गलती का अहसास किया। उसका हाथ साबुन से धुलवाकर बाद में ढंग से तलाशी लेने के बाद कड़ी निगरानी में परीक्षा में बैठने दिया गया। बताया कि सख्ती की वजह से करीब 127 विद्यार्थी परीक्षा छोड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed