{"_id":"69dd330a155215fd8b0e86ba","slug":"bomb-threat-received-through-email-investigation-conducted-at-post-office-and-passport-service-centre-badaun-news-c-123-1-bdn1036-161492-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ई-मेल से दी बम से उड़ाने की धमकी, डाकघर व पासपोर्ट सेवा केंद्र में की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ई-मेल से दी बम से उड़ाने की धमकी, डाकघर व पासपोर्ट सेवा केंद्र में की जांच
Mon, 13 Apr 2026 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
पासपार्ट कार्यालय में जांच करते सीओ सिटी। स्रोत-पुलिस
बदायूं। एक अज्ञात व्यक्ति ने सोमवार को तमिलनाडु की समस्याओं का हवाला देते हुए ई-मेल के माध्यम से विभिन्न जिलों के डाकघरों और पासपोर्ट कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी दी। यह धमकी बरेली क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को मिली, इसके बाद बदायूं में भी सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड में आ गईं। सोमवार को मिले इस ई-मेल के बाद जिले के डाकघर व पासपोर्ट सेवा केंद्र में पुलिस और विशेष जांच टीमों ने सघन तलाशी अभियान चलाया।
सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल की टीम ई-मेल के स्रोत और भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हुई है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि वर्तमान में जिले में शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और आमजन को घबराने की आवश्यकता नहीं है।