फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Body of Youth Missing from Under-Construction Bypass Found Near Cattle Shed

Budaun News: निर्माणाधीन बाइपास से लापता युवक का पशुशाला के पास मिला शव

Tue, 12 May 2026 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Body of Youth Missing from Under-Construction Bypass Found Near Cattle Shed
अमन का शव मिलने के बाद परिजनों से जानकारी करते सीओ और कोतवाल। संवाद
उझानी। रविवार की दोपहर मारपीट हुई। फिर रात में निर्माणाधीन बाइपास के नजदीक से युवक लापता हो गया। सोमवार तड़के उसी की पशुशाला के पास शव मिलने से कोहराम मच गया। मृतक के भाई ने गला दबाकर हत्या करने के बाद शव पशुशाला के दरवाजे पर फेंकने का आरोप गांव के ही चार-पांच युवकों पर लगाया है।
विज्ञापन

कस्बे से सटे गांव नरऊ में अमन कुमार (19) पुत्र पिंटू का शव उनके परिजनों ने सुबह में करीब पांच बजे अपनी पशुशाला के दरवाजे पर पड़ा देखा। भाई अमरपाल ने पुलिस को बताया कि अमन की हत्या गांव के ही चार-पांच युवकों ने गला दबाकर की है। अमन का रविवार पूर्वाह्न में गांव से उझानी जाते समय आरोपी युवकों से विवाद हो गया था।
विज्ञापन

आरोपियों ने अमन की पिटाई की थी। पुलिस से शिकायत भी की गई, लेकिन आरोपियों को नहीं पकड़ा गया। इसके बाद रात में निर्माणाधीन बाइपास के नीचे से नाले के पानी के निकास को लेकर शोर मचा तो अमन भी कई लोगों के साथ बाइपास पर चला गया। इसके बाद वह पूरी रात नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव मिलने के बाद मचे कोहराम के बाद सीओ सुनील कुमार और प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने भी मौका मुआयना किया। मृतक के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी करने के दौरान पुलिस कर्मियों की नजर पशुशाला के अंदर पेड़ की मोटी टहनी से फंसे दुपट्टे पर पड़ी तो मृतक के परिवार के लोग भी दुपट्टे के बारे में कुछ खास नहीं बता पाए।
फॉरेंसिक टीम ने मौके से कई नमूने भी लिए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि परिवार के लोगों ने जो आरोप लगाया है, उसी के साथ आत्महत्या से जुड़े पहलू पर भी जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और घटना से जुड़े तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

इत्तेफाक या फिर दुपट्टे से ही घुटा अमन का दम
पशुशाला में पेड़ की टहनी से लटका मिला दुपट्टा अमन के परिवार के किसी सदस्य का है या फिर किसी और का, यह तो पुलिस की जांच में ही साफ होगा, लेकिन दुपट्टे ने पुलिस की राह आसान कर दी है। अमन पांच भाइयों में बीच के थे। उनकी एक बहन भी है। मां लीलावती बदहवास दिखीं तो पिता पिंटू ने पुलिस को बताया कि उन्हें नहीं पता कि दुपट्टा किसका है। पुलिस ने दुपट्टा कब्जे में ले लिया है। पुलिस को शक है कि इसी दुपट्टे से अमन ने आत्महत्या की होगी।


आरोपी हत्थे आ जाते तो बच जाती अमन की जान
नरऊ निवासी अमन कुमार की हत्या हुई या फिर मामला आत्महत्या का है, यह तो पुलिस की जांच के बाद ही साफ हो सकेगा। फिर भी रविवार पूर्वाह्न अमन के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों को नहीं पकड़ा जाना, उसकी जान पर भारी पड़ गया। मृतक के भाई अमरपाल ने बताया कि कोतवाली से शिकायत कर लौटने के बाद अमन ने तहरीर की कार्बन कॉपी गांव में ही फाड़कर फेंक दी थी। शाम को नरऊ में पुलिस कर्मी पहुंचे भी, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आए थे।

अमन का शव मिलने के बाद परिजनों से जानकारी करते सीओ और कोतवाल। संवाद

अमन का शव मिलने के बाद परिजनों से जानकारी करते सीओ और कोतवाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed