फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Body of man found hanging in a cattle shed in Badaun

बदायूं: पशुशाला में फंदे से लटका मिला युवक का शव, दो महीने पहले हुई थी शादी, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 30 Aug 2026 12:55 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 30 Aug 2026 12:55 PM IST
सार

बदायूं जिले के आजमगंज मड़िया गांव में रविवार तड़के एक युवक का शव पशुशाला में फंदे से लटका मिला। ससुराल पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। युवक की शादी दो माह पहले हुई थी। 

विज्ञापन
Body of man found hanging in a cattle shed in Badaun
ओमवीर का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के आजमगंज मड़िया गांव में रविवार तड़के 22 वर्षीय ओमवीर का शव पशुशाला में फंदे पर लटका मिला। ओमवीर की शादी दो माह पहले हुई थी। मृतक के ससुराल पक्ष ने गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन




आजमगंज मड़िया गांव निवासी ओमवीर की शादी करीब दो माह पहले रिंकी से हुई थी। ओमवीर रक्षाबंधन के बाद पत्नी को लेने ससुराल गया था। आरोप है कि रिंकी वहां से ओमवीर के साथ वापस नहीं आई। परिजनों के मुताबिक, ओमवीर शनिवार को अकेला ही घर लौट आया था। पत्नी के साथ वापस न आने से वह परेशान था। 

विज्ञापन

ससुर ने लगाया हत्या का आरोप 
परिजनों के मुताबिक रविवार सुबह तड़के वह पशुशाला में पशुओं को चारा डालने के लिए गया। कुछ देर बाद उसका शव पशुशाला के कमरे में फंदे पर लटका मिला। इससे परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी मिलते ही ससुराल पक्ष के लोग पहुंच गए। मृतक के ससुर बांदु राम ने आरोप लगाया कि ओमवीर ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि परिजनों ने उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया है। 

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ओमकार गांव के मंदिर पर रहते हैं। पुलिस ससुराल पक्ष के आरोपों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी। जांच में सामने आए तथ्यों और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed