फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   boat turnover, four saved

गंगा में नाव पलटी, चार लोगों डूबने से बचाया

Mon, 14 Nov 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Mon, 14 Nov 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
गंगा में नौका विहार का आनंद ले रहे श्रद्धालुओं की नाव अचानक पलट गई। नाव में सवार चार लोग गंगा में डूबने लगे। स्टीमर से गश्त कर रहे फ्लड पीएसी के जवानों ने चारों लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। वहीं, तीन लोगों को स्नान करते समय डूबने से बचाया गया। 
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा था। गंगा स्नान के बाद तमाम लोग गंगा में नौका विहार का आनंद भी ले रहे थे। इसी दौरान एक नाव गंगा में पलट गई। नाव पर सवार चार लोग डूबने लगे। समय रहते फ्लड पीएसी के जवानों ने चारो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। गंगा में नाव पलटने की खबर से पुलिस और प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि सभी सुरक्षित बचा लिए गए। 
विज्ञापन

इधर, कार्तिक पूर्णिमा के मद्देनजर प्रशासन ने तीन दिन पहले ही नरौरा बैराज से वाटर डिस्चार्ज कम करा दिया था। गंगा का जलस्तर काफी कम है। इसके बावजूद गंगा स्नान कर रहे श्रद्धालुओं के डूबने की घटनाएं हुईं। शहर के खेड़ा नवादा के देवेंद्र, सूरज और गीता गंगा स्नान कर रहे थे। गहराई में जाने से तीनों लोग डूबने लगे। गोताखोरों और पीएसी के जवानों ने तीनों लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। इससे उनके घरवालों ने राहत की सांस ली।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed